जैन सोश्यल ग्रुप ' नॉर्थ ' ने लगाया योगा, एक्यूप्रेशर और रेकी कैंप

 News from - अभिषेक जैन बिट्टू 

     जयपुर। जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ के तत्वाधान श्री दिगंबर जैन मंदिर, वर्धमान सरोवर, मानसरोवर में योगा, एक्यूप्रेशर और रेकी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ सुनीता जैन ने योग, स्लिप डिस्क, घुटनों का दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल एवं नसों की समस्याओ के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

     समन्वयक सुनील सोगानी और अध्यक्ष अभय गंगवाल ने बताया कि देश और समाज में विभिन्न नागरिक विभिन्न शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे है, उपचार की जानकारियों और समय के अभाव में वह स्वयं कोई उपचार कर नही पाते। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर इस कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के 80 से अधिक लोगों ने भाग लेकर सरल और बेहतर उपचार की जानकारियां प्राप्त की। डॉ सुनीता जैन के अतिरिक्त डॉ श्वेता जैन ने कैंप में आकर रेकी के लाभ, शारीरिक तनाव, बेचनी से छुटकारा, वितीय समाधान, रिश्तो एवं संबंधों में सुधार की विस्तार से जानकारी दी। 

     कार्यक्रम में ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष मनीष झाझरी, अजय जैन संयोजक प्रमोद सुनीता पाटनी, जैन कुमार जैन रेखा, अंजना गंगवाल, योगेश जैन, मुनिया सौगनी, चाहत संस्था के बच्चे, वर्धमान सरोवर विकास समिति, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के सदस्यों, पदाधिकारियों ने भाग लेकर कैंप का लाभ उठाया, जैन सोश्यल ग्रुप नॉर्थ इस तरह के कैंपों का आयोजन लगातार करता आया है और आगे भी सदैव करता रहेगा।