गायक मो. रफ़ी की याद में एक रंगारंग संगीतमय शाम

News from - Jitendra Naag 

     

जयपुर. आराधना म्युजिकल ग्रुप, जयपुर रविवार 8 जनवरी, 2023 को भारतीय सिने जगत के शिरोमणि व  कोहिनूर पार्श्व गायक मो. रफ़ी साहब की याद में उनके द्वारा गाये गए युगल गीतों की एक रंगारंग संगीतमय शाम रफ़ी के रंग, आराधना के संग,,, कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसमें जयपुर के जाने माने गायक कलाकारों द्वारा अपनी आवाज़ में रफ़ी साहब के गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा। 

     आराधना म्युजिकल ग्रुप, जयपुर ने हाल ही में सिने जगत के बहुमुखी पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की याद में ये शाम मस्तानी.... रंगारंग कार्यक्रम का बहुत सफ़ल आयोजन किया था जिसमें लगभग 500 से ज्यादा संगीत प्रेमियों ने शिरकत कर के संगीत का आनंद उठाया।

     आराधना म्युजिकल ग्रुप, जयपुर के अध्यक्ष अभिषेक माथुर के अनुसार संस्था अपने मुख्य उद्देश्यों के लिए जिसमें संगीत के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और वॉइस ऑफ जयपुर एवं वॉइस ऑफ राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन कर कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना आदि के लिए अपने सभी कार्यक्रमों का सफ़ल आयोजन करने हेतु तत्पर है। 

     संस्था के महासचिव जितेंद्र नाग ने बताया कि रफ़ी के रंग, आराधना के संग कार्यक्रम की तैयारी संगीत विशेषज्ञ (मेंटॉर्) गौरी शंकर गहलोत और लक्ष्मण वाधवानी के अथक प्रयास और मार्गदर्शन में की जा रही है. जिससे कार्यक्रम का अंदाज़ अपने आप में बहुत मस्त और यादगार होगा और संगीत प्रेमियों द्वारा बहुत पसंद किया जाएगा।

     जो भी गायक कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वे अभिषेक माथुर से संपर्क कर सकते हैं। अभिषेक माथुर 9413678790