नए साल के स्वागत में गुलजार हुआ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

 उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य) 

     उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी और यहां आने वाले पर्यटक 2023 का स्वागत जबरदस्त तरीके से कर रहे हैं। जहां उत्तराखंड में नैनीताल, मंसूरी और देहरादून पर्यटकों की संख्या से फुल हो चुके हैं वहीं उत्तर प्रदेश के आध्यात्मनगरी अयोध्या, मथुरा और काशी में भी देश-विदेश से पर्यटक नए साल की तैयारी के लिए आ रहे हैं। 

(फोटो : नए वर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध को लेकर मीडिया को संबोधित करते एडीजी एलओ यूपी)
     नए साल के अवसर पर प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं जगह-जगह स्थानीय स्तर पर भी पुख्ता सुरक्षा की जा रही है। नव वर्ष 2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुगमता एवं शालीनता से मनाए जाने हेतु भीड़-भाड़ वाली जगहों में वर्दी व सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

     प्रदेशवासियों से अपील है कि वह सुरक्षित ढंग से नव वर्ष के उल्लास में सम्मिलित हों। प्रशासन ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए पर्यटकों से अपील की है कि वह नए साल के जश्न में मास्क का उपयोग अवश्य करें यह जानकारी एडीजी एलओ यूपी ने मीडिया को दी।

     इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल पर उत्तर प्रदेश के युवाओं को तोहफा दिया है जिसमें नए साल से 1 दिन पहले ट्रेनिंग पूरी कर 1157 सफल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल किया गया है। इनमें पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय व पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय सतर्कता के 155, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) सतर्कता के 20, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) लेखा के 358 पदों पर चयनित कर यूपी पुलिस में शामिल किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा ने दी और 81,291 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

     स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है प्रदेश के नागरिकों को 'आयुष्मान भारत योजना' एवं 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' का लाभ मिल रहा। प्रदेश में 06 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो रहें हैं, इस योजनान्तर्गत Rs.5 लाख के स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है।