राजधानी लखनऊ में मनाया गया PAC संस्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता (राहुल वैश्य)

सोर्स फोटो- @upgovt

     लखनऊ. दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में PAC संस्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ PAC  के संस्थापना दिवस में सम्मिलित हुए। इस उपलक्ष में सभा में मौजूद सभी नागरिकों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 और महिला बटालियन की अपनी अनुमति PAC में दी है, जिसमें जनपद शामली और बिजनौर में नयी PAC  बटालियन स्थापित की जाएगी।

फोटो: PAC संस्थापना दिवस पर संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  
     इसके साथ ही हर PAC जवानों के लिए अच्छी आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी जिसके लिए हाईराईज बैरक का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विगत 5 साल में उत्तर प्रदेश सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक जवानों की भर्ती यूपी पुलिस में की है और उत्तर प्रदेश PAC में बंद पड़ी 46 कंपनियों को पुनर्जीवित करते हुए 10 अतिरिक्त कंपनियों को भी गठित किया गया है। PAC बल अपने शौर्य एवं पराक्रम के लिए जाना जाता है। यह बल न केवल उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में आंतरिक सुरक्षा की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तत्पर होकर कार्य करता है।

    लखनऊ के लोक भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक सेवा आयोग द्वारा चुनकर आए अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-1) 431 वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समय के अनुरूप अपने अन्नदाता किसानों को भी अपडेट कर सकें इसके लिए प्रदेश में 6 कृषि विश्वविद्यालय स्थापित हैं। प्रदेश में भारत सरकार के सहयोग से 89 कृषि विज्ञान केंद्र भी जो छोटे जनपद हैं उनमें 1 और बड़े जनपद में 2 संचालित किए जा रहे हैं।