News from - Jitendra Naag
भगवान श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर सेक्टर 08 प्रताप नगर सांगानेर जयपुर का स्थापना दिवस पर भजन संध्या व 2100 दीपकों से महाआरती
जयपुर। कायस्थ सभा प्रताप नगर सोसायटी, सांगानेर, जयपुर द्वारा आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी मन्दिर सेक्टर 08 प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर के तत्वावधान में बुधवार, 19 अप्रैल को पाटोत्सव पर सर्व प्रथम आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पंचामृत अभिषेक किया व नव वस्त्र धारण कराये।
भजन संध्या में अवध बिहारी खिलचीपुर वाले, जुगल किशोर माथुर, जगत माथुर, श्रीमती अनीता नेहवारिया, श्रीमती निशा माथुर, रेणु माथुर, सत्यनारायण माथुर, श्रीमती नीता राजोरिया ने सर्व प्रथम गणेश वंदना, माता जी के भजनों व भगवान श्री चित्रगुप्त जी के भजनों, खाटूश्यामजी के भजनों से आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी को रिझाया।
गोपाल महिला गुरुप की पूनम चौहान, रूचि अग्रवाल, अनिता गुप्ता, रीतू गुप्ता, कमला चितोडीया, रजनी बैरवा, मनोरमा सिंह ने भजनों में सर्व प्रथम -मंगल करने आज गंजानद आ जाना, क्यों पूछते हो श्याम क्या पसंद है, मेरी पसंद आप की मूठी में बंद हैं आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
संस्थान की सचिव श्रीमती राधिका माथुर सभी महिला मंडल ने सभी को माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं मधु शर्मा महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, ललित सक्सेना, अरुण शर्मा पार्षद का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया व पिकं सिटी प्रेस के पदाधिकारी पद पर सफल होने पर उमंग माथुर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्थान के महासचिव युगल किशोर नेहवारिया ने सभी भक्तों का स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया।