हर आंगन योग हर घर निरोग

News from - Jitendra Naag 

      जयपुर। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के काउंटडाउन कार्यक्रम के अन्तिम दिन पर नगर निगम, ग्रेटर जयपुर द्वारा स्थान सवाई मानसिंह स्टेडियम में ओंकार ध्यान का अभ्यास गायत्री यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि कर किया गया।

     इसमें जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर Dr.सौम्या गुर्जर, झालाना पार्षद लक्षमण सिंह नूनीवाल के साथ नलिनी फाउंडेशन के संस्था उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, संस्था सचिव निकिता शर्मा, संस्था कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग व अशोक कुमार उपस्थित रहे।

     साथ ही संस्था फाउंडर व अध्यक्ष शिहान राधे गोविंद माथुर ने वीडियो कॉल के माध्यम से 45 मिनट के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एक साथ सभी के साथ योगा किया। नलिनी फाउंडेशन के 65 वॉलंटियर्स ने इस योगा महोत्सव में बढ चढ कर उत्साह के साथ भाग लिया।

     कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को निशुल्क योगा किट देकर योग का आरंभ गायत्री परिवार की और से हवन मंत्रोच्चार व कृष्ण ध्यान भजन और फिर शंखनाद से हुआ, जिसमें प्रणाम हस्तोत्तानासन, पादहस्तासन अश्व संचालन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन जैसे कई योगासन योगगुरु ढाकाराम द्वारा करवाए गए। 

     साथ ही क्रीड़ा भारती से मेघसिंह, एकमप्रो से अल्का आत्रेय, जयपुर के विभिन्न योगाचार्य व जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे ।