120 महिलाओं के साथ मजदूर जागरुकता बैठक

News from - Jitendra Naag 

     जयपुर। आज दिनांक 26 सितंबर 2023 को नलिनी फाउंडेशन तथा दातोपंथ ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक एवं मजदूर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लगभग 120 महिलाओं के साथ में मजदूर जागरुकता बैठक की गई।

      इस बैठक के जरिए देश में मजदूरों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय निदेशक रतना पारीख द्वारा समझाया गया। इस मौके पर संस्था सचिव निकिता शर्मा द्वारा महिलाओं संबंधित स्वास्थ्य के बारे में समझाया गया। 

     साथ ही संस्था के मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग द्वारा महिलाओं को उनके जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया गया है। संस्था के शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार द्वारा संस्था में होने वाली गतिविधियों के बारे में साझा किया गया। 

     राष्ट्रीय मजदूर विभाग द्वारा इस बैठक में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को मजदूरी भत्ते के तौर पर सभी के खाते में 250rs प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में संस्था के वॉलिंटियर्स ने भी हिस्सा लिया।

     कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव निकिता शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया गया.