पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को जन्मदिन की बधाई

News from - Jitendra Naag 

श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान (रजि.) ने दी जन्मदिन की बधाई

     जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ प्रभारी, पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान (पंजी.) के संरक्षक ललित सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसन्त माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी. सक्सेना, महासचिव जितेन्द्र नाग, प्रदेश युवा अध्यक्ष विनय सक्सेना, संरक्षक मिथलेश सक्सेना, अध्यक्षा नीता माथुर, उप सचिव नवनीत माथुर एवं समाज बन्धुओं के द्वारा माल्यार्पण व बुके देकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। 

     एवं आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का छायाचित्र भेंट किया। घर घर चित्रगुप्त - हर घर चित्रगुप्त अभियान की ओम माथुर ने सराहना की और साथ ही संस्थान को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए समाज बंधुओं को आश्वासित किया।