नलिनी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई

 News from - Nikita Sharma

 स्वर्गवासी पत्नी नलिनी माथुर की याद में मेधावी छात्र-छात्राओं को यथासंभव सहायता - राधे गोविंद माथुर

     जयपुर। नलिनी फाउंडेशन एक पहल शिक्षा एवं स्वास्थ्य के द्वारा झालाना डुंगरी स्थित, अंबेडकर भवन में दिनांक 5 फ़रवरी 2024, सोमवार को नलिनी आर्थिक शिक्षा सहायता योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की गई।फाउंडर राधे गोविंद माथुर ने बताया कि उनकी स्वर्गवासी पत्नी नलिनी माथुर की याद में, उनकी बहुत दिली इच्छा थी की मेधावी छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार से यथासंभव सहायता प्रदान की जाए। 

     इसलिए संस्था द्वारा नलिनी आर्थिक शिक्षा सहायता योजना और नलिनी शिक्षा सहायता योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। संस्था के माध्यम से लगभग 100 से अधिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि सुश्री प्रशंसा अग्रवाल (सिविल जज, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट), विशिष्ट अतिथि गण में वार्ड नंबर 139 के पार्षद लक्ष्मण सिंह नूनिवाल और ग्राम चेतना केंद्र से अधिकारी देबुजा चौधरी उपस्थित रहे। 

     संस्था संयोजक डॉ. नरेश दत्त माथुर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत करते हुए संस्था के बारे में अवगत कराया। साथ ही संस्था सचिव निकिता शर्मा ने संस्था के कार्यकलापों एवं महिला स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति कार्य किया जा रहे विषयों पर विस्तार से बताया। 

     इस कार्यक्रम में पधारी सिविल जज प्रशंसा अग्रवाल ने तथा पार्षद जालना पार्षद लक्ष्मण सिंह नूनीवाल ने बच्चों को जीवन में शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया। पार्षद लक्ष्मण सिंह नूनीवाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विशेष तौर पर बताया।

     कार्यक्रम में छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु संस्था के द्वारा शिक्षा गुरु उपाधि भी प्रदान की गई। जिसमें चंद्र प्रकाश माथुर (अजमेर) एवं सर्वश्रेष्ठ माथुर (जयपुर) ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर शिक्षा गुरु उपाधि ग्रहण कर सम्मान प्राप्त किया।  

     कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील ब्योत्रा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाग, कार्यकारिणी सदस्य संजय माथुर, प्रभात माथुर, आजाद माथुर, मनोज माथुर, अशोक कुमार, संस्कार माथुर उपस्थित रहे। अंत में विनोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।