भगवान श्री चित्रगुप्त जी के संग फूलों की होली

News from - Dr. Anil Saxena 

कायस्थ समाज ने होली मिलन समारोह का आनन्द लिया

     जयपुर। कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम, जयपुर ने आज कायस्थ समाज के कुल देवता आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के संग फूलों की होली खेलने का कार्यक्रम श्री चित्रगुप्त नीलकंठेश्वर देवालय, सैक्टर 09 पार्क,  डॉ नरेश गोयल आर्थोपेडिक हास्पिटल के पीछे, शिप्रा पथ, मानसरोवर जयपुर में आयोजित किया गया। 

     जिसमें कायस्थ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भाग लिया और होली मिलन समारोह का आनन्द लिया। जिसमें होली के फाग महोत्सव और फूलों की होली सम्पन्न हुई। 

     समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों चित्रांश अरुण सक्सेना, आशीष कुलश्रेष्ठ, योगेश सक्सेना, अशोक सक्सेना, दिनेश मोहन माथुर, रवि श्रीवास्तव, चन्द्र नारायण सक्सेना, अरविन्द श्रीवास्तव, जनार्दन माथुर, मुकुट बिहारी माथुर, ज्ञानेश माथुर, सुमित निगम, मेहुल माथुर ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

     महिलाओं ने फाग महोत्सव और फूलों की होली और भजनों से भगवान को याद किया। कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम जयपुर के अध्यक्ष चित्रांश डॉ अनिल सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम में जयपुर की विभिन्न कायस्थ संस्थाओं के चित्रांश बन्धुओं ने भाग लिया। 

     डॉ अनिल सक्सेना (अध्यक्ष) और संस्था के सभी पदाधिकारियों डॉ विजय सक्सेना (उपाध्यक्ष), प्रवीण सक्सेना (कोषाध्यक्ष), नवीन सक्सेना (सह सांस्कृतिक सचिव) और बृजेन्द्र सक्सेना (सह सचिव) ने आने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम, जयपुर ने तहेदिल से सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।