News from - Ummed Singh Shekhawat
झुंझुनू। पूर्व खेल अधिकारी राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के गजेंद्र सिंह शेखावत, डी न उपाध्याय ओर राजस्थान थांग ता संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों को माला पहना कर शुभकामनाएं दीं। 30 व जुनियर राष्ट्रीय थांग ता प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर को लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यू ऑफ फिजिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित हो रहा है।
राजस्थान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 व 29 सितंबर को ब्राह्मण महासभा धर्मशाला विद्याधर नगर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया और पदक विजेता खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
टीम कोच बृजराज सिंह शेखावत, टीम मैनेजर अजय सिंह शेखावत, महिला टीम कोच रागिनी बघेरवाल, मैनेजर उम्मेद सिंह के सानिध्य में टीम को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् के अधिकारी, राजस्थान ओलंपिक के अधिकारी ने व संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत और अन्य अधिकारियों ने 23 सदस्य टीम शुभकामनाएं देखकर रवाना किया और उनके उत्कृष्ट भविष्य की कामना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।
थांग ता एक भारतीय मार्शल आर्ट खेल है। यह खेल स्कूल गेम्स में 2011 से है और खेलो इंडिया में 2020 से है। अभी तक थांग ता के 29 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता हो चुके हैं।