गंगा से पकड़ी गई 18 किलो से ऊपर की मछली

बेचने पर मिले 12,000/- 


     हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जिले के उलूबेरिया (Uluberia) में मंगलवार को 18 किलो 500 ग्राम की जंबो भेटकी मछली  (jumbo Bhetki fish) गंगा से पकड़ी गई. खबर के मुताबिक सुबह के वक्त उलूबेरिया के स्थानीय निवासी तरुण बेरा अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए थे जहां उन्होंने इस वजनदार मछली को पकड़ा. (Photo - जंबो भेटकी मछली)



   तरुण ने जब कांटा लगाया तो उन्हें कांटे पर कुछ भार महसूस हुआ. जैसे ही उन्होंने कांटा खींचा उन्हें एक बहुत भारी मछली कांटे में फंसी हुई नज़र आई. बाद में जब मछली का वजन किया गया तो मछली का वजन 18 किलो 500 ग्राम पाया गया. 


   बाद में तरुण मछली को फुलेश्वर बाजार लेकर गए जहां उस मछली की नीलामी की गई. एक स्थानीय मछुवारे ने इस मछली को 12 हजार रुपये में खरीदा. मछुवारे का कहना है कि अब वह इस मछली को 13 से 14 हजार के दाम पर बेचेगा.