अमेरिका, अफगानिस्तान से 14 महीने में हटाएगा अपनी सेना, दोनों देशों के बीच हुआ समझौता

     अफगान-अमेरिका संयुक्त समझौते के आधार पर 14 महीने में अमेरिका, अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को हटा लेगा।



     अमेरिका ने फगानिस्तान से 14 महीने के अंदर अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच शनिवार को अफगान-अमेरिका संयुक्त समझौते पर दस्तख्त किए गए है। जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया है। अमेरिका-तालिबान समझौते के आधार पर अमेरिका 135 दिनों के भीतर अन्य प्रतिबद्धताओं को भी लागू करेगा और अपने सैन्य बलों की संख्या को 8600 तक कम कर देगा। 


   इस समझौते के आधार पर यह जानकारी भी दी गई कि अगर अल-कायदा, आईएसआईएस-के और अन्य अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों द्वारा संयुक्त राज्य या उसके सहयोगियों के खिलाफ हमले करने का प्रयास किया गया तो संयुक्त राज्य अमेरिका, अफगानिस्तान में इस्लामी गणतंत्र की सहमति से वहां सैन्य संचालन भी कर सकता है।