देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम
     'आज बिरज में होली रे रसिया' आज पूरा देश ही बृज बना हुआ है और होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। देशभर से ऐसे तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। नेता-अभिनेता और जानेमाने लोग भी इन रंगों से अछूते नहीं हैं। न केवल भारत बल्कि कई देशों में लोग होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुष्कर में पर्यटक कुछ इस तरह नजर आए। चेहरे पर रंगों के साथ मास्क भी देखने को मिला।



     रंग ऐसे बरसे कि... कुछ दिनों पूर्व से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार होली फीकी रहेगी।  कारन एक तो मौसम की मार और दूसरा कोरोना वायरस का डर। प्रातः  काल से ही मौसम कुछ कुछ बिगड़ा सा था. कई जगह हल्की बारिश व बूंदा बंदी भी हो रही थी. परन्तु जनता ने किसी भी बात की परवाह ना करते हुए खूब ही होली खेली। गुलाल के साथ साथ रंगो से भी होली खेली गई. पानी के साथ भी लोगों को भीगते हुए देखा.  


मुंबई में होली का रंग - मुंबई  में भी होली खूब मस्ती के साथ खेली गई. फिल्म कलाकारों ने एक दूसरे के घर जा कर होली का खूब रंग जमाया.  


उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली - उज्जैन के माहाकाल मंदिर में आज शिवलिंग को चंदन से स्नान कराए जाने के बाद रंगों से शृंगार किया गया। लोगों ने भी जमकर होली खेली।


साउथ अफ्रीका में होली - भारत से हजारों किलोमीटर दूर भी होली का रंग वही है जो भारत में है। यह तस्वीर देखकर वही गीत याद आता है, 'आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली।'



बच्चों की मासूमियत और रंग बच्चों की ये मासूमियत और रंगों का त्योहार होली, ओहो... मार ही डालोगे!


मथुरा की होली - मथुरा की होली तो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई दिन पहले से ही होली का जश्न चल रहा है और देश-विदेश से लोग यहां की होली देखने आ रहे हैं। वृंदावन के बांकी बिहारी मंदिर में भी होली के दिन भारी भीड़ देखने को मिली



अमृतसर में विदेशी भी रंगों में सराबोर - भारत के लोगों के साथ विदेश से आए लोग भी रंगों मे ं सराबोर हैं। घूमने आए लोग होली का लुत्फ उठा रहे हैं। अमृतसर से कुछ रंग बिरंगी तस्वीरें इस तरह की सामने आईं।



पाकिस्तान में होली के रंग - भारत में होली की ऐसी धूम हो तो भला पड़ोसी कैसे पीछे रह सकता है। पाकिस्तान में भी लोग होली के रंगों में रंगे नजर आए। पाक पीएम इमरान खान ने भी कल अपने देशवासियों को होली की बधाई दी थी।



बनारस में होली की छटा - बनारस का मस्ती का अपना अलग मजा है। यहां होली के रंगों के साथ संगीत का भी लोग आनंद ले रहे हैं। यहां मसाने की होली भी काफी प्रसिद्ध है और दुनियाभर से लोग इस होली का लुत्फ उठाने आते हैं।



भंग का रंग  - अमृतसर में होले के रंगों के साथ भांग का रंग भी देखने को मिला।



                                                  मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में उड़े गुलाल