पत्‍नी के साथ हैवानियत करने वाला शख्‍स गिरफ्तार - प्राइवेट पार्ट में डाली थीं सुईयां और छड़

     आरोपी और उसकी पत्‍नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। गुरुवार को वह अपनी ससुराल गया और वहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


(Photo - पुलिस की गिरफ्त में आरोपी)



     यूपी के बलिया जिले में अपनी पत्‍नी के साथ दरिंदगी करने वाले शख्‍स को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। गुरुवार को इस शख्‍स ने अपनी पत्‍नी के प्राइवेट पार्ट में एक रॉड डाल दी थी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रविवार को पुलिस ने हैवान पति को गिरफ्तार कर लिया।


   जिले के हल्दी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने हरिशंकर राजभर की शादी बांसडीह कोतवाली अंतर्गत एक गांव में करीब 8-9 वर्ष पहले हुई थी। इसी बीच उनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन किसी बात को लेकर पत्नी अपने मायके में रहने लगी। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से सुलह-समझौता कर उसे ससुराल लाया गया था।

   गुरुवार तड़के करीब दो बजे हरिशंकर राजभर ने लोहे की छड़ में रबड़ से 15-20 सुई बांधकर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल कर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को जिला अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।