दिल्ली : लॉकडाउन के बाद स्ट्रीट क्राइम में गिरावट, अधिकतर कॉल्स मूवमेंट पास के लिए

  • दिल्ली में जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से स्ट्रीट क्राइम में भी तगड़ी गिरावट आई है

  • दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 8303 इमरजेंसी कॉल आई हैं

  • इनमें से अधिकतर तो मूवमेंट पास से जुड़ी हुई थीं

  • इनमें से 1053 इमरजेंसी कॉल्स थीं, जो 31 मार्च से 1 अप्रैल को 2 बजे तक आईं 



     जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से स्ट्रीट क्राइम में भी तगड़ी गिरावट आई है। ये बात  दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के देखते हुए सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 8303 इमरजेंसी कॉल आई हैं, जिनमें से अधिकतर तो मूवमेंट पास से जुड़ी हुई थीं। अधिकारियों का कहना है कि मूवमेंट पास के लिए कॉल करने वाले अधिकतर एनजीओ और सिविल डिफेंस सर्विस थे, जो दिल्ली के जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते थे। इनमें से कुछ जरूरी सेवाओं वाले भी थे।
   दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा-'हमें पिछले 11 दिनों में कुल 8303 कॉल्स प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1053 इमरजेंसी कॉल्स थीं, जो 31 मार्च से 1 अप्रैल को 2 बजे तक आईं और 696 मामले मूवमेंट पास से जुड़े थे। 29 कॉल्स खाना और पैसा ना होने से जुड़ी हुई थीं और 27 कॉल मेडिकल इश्यू से जुड़ी थीं।' 29 मार्च से 30 मार्च 2 बजे तक 1187 कॉल्स आईं। 28 मार्च को 1105 कॉल आईं और 27 मार्च को 1156 कॉल आईं।