कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत - कॉन्ट्रोवर्शियल पोस्ट के चलते हुआ था ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

     इन दिनों कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सुर्खियों में हैं। एक कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट को लेकर रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। अब पुलिस ने रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, वकील अली कासिफ खान ने अंबोली पुलिस थाने में रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।



     उन्होंने शिकायत में लिखा है कि पूरी दुनिया में कोरोना का कहर मचा हुआ है। लेकिन रंगोली चीप पब्लिसिटी करते हुए एक समुदाय के खिलाफ निशाना साध रही हैं।


   इससे पहले फराह खान ने भी रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि कई बार हम लोगों को उनके खिलाफ बोलना चाहिए जो कि हेट फैला रहे हैं। इस समय हमें दुनिया में सकारात्मक विचार फैलाने चाहिए।


    रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने यूपी के मुरादाबाद में घटी डॉक्टरों की टीम पर हमले के मामले में विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट को ट्विटर ने अपने नियमों के खिलाफ पाया था। रंगोली ने इसके बाद कहा था कि ट्विटर एक अमेरिकन प्लैटफॉर्म है। यह पूरी तरह पक्षपाती और भारत के खिलाफ है।