एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। 67 वर्षीय अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन से सभी सदमे में हैं। बुधवार को इरफान खान के निधन से सभी को शॉक लगा था और आज ऋषि कपूर के निधन से सभी को फिर बड़ा झटका लगा है।
ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।