अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने शुरू किया अपना बिजनेस

     अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में एक ऐसा काम कर दिखाया जिससे आपको भी उन पर गर्व होगा। दरअसल, नव्या ने सोशल मीडिया पर एक प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम है आरा हेल्थ। इसके जरिए महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों को सुलझाया जाएगा। नव्या के इस काम से उनकी मां श्वेता बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन को उन पर काफी गर्व है।



     अभिषेक ने नव्या की इस उपलब्धि पर मामा अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'बहुत ही बढ़िया नव्या। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।'  नव्या ने हाल ही में अपना ग्रैजुएशन पूरा कर लिया है। बिग बी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बिग बी ने नव्या की फोटोज शेयर की जिसमें वह ब्लैक रोब पहने नजर आ रही हैं। फोटोज में नव्या के चेहरे पर प्यारी स्माइल नजर आ रही है। नव्या की ग्रैजुएशन पार्टी न्यूयॉर्क में होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सेरेमनी को कैंसिल कर दिया गया।


     बिग बी ने नव्या की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, 'नातिन नव्या, एक यंग स्टूडेंट की जिंदगी में उसका सबसे खास दिन, ग्रेजुएशन डे। वह न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हो चुकी हैं, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण सेरेमनी कैंसिल कर दी गई। नव्या ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनना चाहती थी इसलिए स्टाफ ने उनके लिए गाउन और कैप तैयार किया। आप पर बहुत गर्व है नव्या।'