केदारनाथ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी - सांस के मरीजों के लिए जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

      केदारनाथ तीर्थयात्रियों को जल्द ही एक खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल जल्द ही केदारनाथ क्षेत्र में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जो ऐसे तीर्थयात्रियों की तत्काल मदद करेगा, जो तीर्थयात्रा करते समय ऊंचाई अधिक होने पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से अब तक कई तरह की दिक्कतों का सामना करते थे। 



     रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि भविष्य में प्रवासियों की बढ़ती वापसी और यात्रा को देखते हुए यह ऑक्सीजन प्लांट जिले के कोविड- ​​-19 अस्पताल में  बनाया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट की मानें तो यह परियोजना लगभग 60 लाख की है।


     रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि, जिले में बढ़ती प्रवासियों की संख्यां को देखते हुए हमने यहां ऑक्सीजन प्लांट बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हम अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना चाहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर हम किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम रहें। इसके अलावा यहां आने वाले उन सभी तीर्थयात्रियों को भी मदद मिलेगी जो भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए आते थे लेकिन ऊंचाई पर पहुंचकर ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करते थे।