माय जीओवी के सीईओ अभिषेक सिंह कहा - भारत में आरोग्य सेतु सबसे सुरक्षित ऐप

     कोरोना संक्रमण के प्रसार को ट्रेस करने में अहम रोल निभा रहे भारत के आरोग्य सेतु से गोपनीयता संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए , माय जीओवी के सीईओ अभिषेक सिंह ने इसे उन सभी ऐप्स की तुलना में सबसे सुरक्षित बताया है जो वर्तमान में भारतीयों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। 



 
     माय जीओवी ने आरोग्य सेतु ऐप विकसित किया है और अप्रैल में इसे लॉन्च किया। सिंह ने मंगलवार को एक वीडियो साक्षात्कार में एजेंसी को बताया, “भारत में उपयोग हो रहे किसी अन्य ऐप में इतने सिक्योरिटी फीचर्स नहीं हैं, जितने अरोग्य सेतु ऐप में हैं। आलोचकों का हम स्वागत करते हैं लेकिन हम जो करते हैं वह भारत के लोगों के सवोर्त्तम हित में होता है।”


     एक फ्रांसीसी सुरक्षा शोधकर्ता बैप्टिस्ट रॉबर्ट ने 6 मई के मीडियम ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह अपने स्थान को बदलने और संक्रमित उपयोगकर्ताओं के स्थान को जूम इन करने में सक्षम थे। माय जीओवी ने रॉबर्ट की सुरक्षा चिंताओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रश्नोत्तर श्रेणी में गोपनीयता के विवरण को विस्तार से लिखा। उदाहरण के लिए, 11 मई को जब आरोग्य सेतु के 98.5 मिलियन डाउनलोड हुए तो पता चला कि इनमें से “केवल 0.013 प्रतिशत” लोगों के डेटा को ही सर्वर पर अपलोड किया गया था, जिनकी ब्लूटूथ संपर्कों के जरिए पहचान सकें और उन्हें सचेत कर सकें।