आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है

     कोरोना वायरस संकट के बीच आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक विशिष्ट वातावरण में संसद का सत्र शुरू हो रहा है, कोरोना भी है और कर्तव्य भी है. पीएम ने इस दौरान सांसदों से चीन सीमा के मुद्दे पर एक स्वर में सैनिकों के साथ खड़े होने की बात कही.



     पीएम ने कहा कि सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है, सभी सांसदों को इस पहल के लिए बधाई देता हूं. बजट सत्र समय से पहले रोकना पड़ा था. चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव की स्थिति पर पीएम ने कहा कि जब सेना के वीर-जवान सीमा पर डटे हुए हैं, जवान दुर्गम पहाड़ियों में देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं. ऐसे में सदन के सभी सदस्य, एक भाव से वो संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है. पीएम ने कहा कि पूरा सदन एक स्वर से देश के वीर जवानों के साथ है.


                                                                                                                                                                             चीन के साथ मई के महीने से ही तनाव की स्थिति है. विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है, ऐसे में इस सत्र के दौरान भी हंगामा होने के आसार हैं.