'हिंदी दिवस' पर अनेक अनेक शुभकामनाएँ

     आज हिंदी भाषा के सफ़र को अगर याद करें तो इसकी सुरुवात संस्कृत भाषा से होती हैं और संस्कृत भाषा विश्व की सबसे वैज्ञानिक भाषा है.  भारत में बोलने वाली सभी भाषाओं का जन्म संस्कृत से ही हुआ है. यह भाषाओं का सफ़र है, अगर हम आज हिंदी की ही व्याख्या करें तो सात लाख शब्द मिलेंगे हिंदी में जो विश्व की सबसे ज्यादा है.



     हिंदी में जो शब्द बोले जाते है वही लिखे भी जाते हैं.  अंग्रेज़ी भाषा की तरह कोई साइलेंट शब्द नही है। हमें गर्व है कि हमारी मात्र भाषा हिंदी है.  इसके साथ ही हमको भारत में बोली जाने वाली सभी भाषाओ से भी प्यार है लेकिन इन भाषाओं का बड़ा भाई तो हिंदी ही है । 


     आज हिंदी दिवस पर हम देश की सरकार से एक निवेदन करना चाहते हैं कि देश के समस्थ न्यायालयों में हिंदी भाषा का प्रयोग अनिवार्य हो। कमसे कम न्यायालय में तो राष्ट्रीय भाषा में न्याय लिखा जाये। हमारी इस मांग को हमारे लेख पढ़ने वालों  को यह प्रस्ताव पसन्द आये तो इस विषय में समर्थन जरूर करियेगा।


द्वारा --
मनोज श्रीवास्तव