द्वारा - रवि आनंद (वरिष्ठ पत्रकार) पटना
मुंबई, 8 अक्टूबर - केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री राम विलास पासवान जी के आकस्मिक निधन पर महाराष्ट्र कें पूर्व मुख्यमंत्री तथा बिहार कें भाजपा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस इन्होनें गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि - पासवानजी के निधन सें एक मानवतावादी नेता हमने खोया है। गरीब, वंचितों के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
अपनी शोकसंवेदना व्यक्त करते हुए फडणवीस ने कहा - पासवान जी के निधन कें बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। कई दशकों तक उन्होंने जनता के दिल पर राज किया। बिहार की राजनीति को बदलने वाले नेता थे। क़रीब 9 बार उन्होंने संसद में प्रतिनिधित्व किया। अत्यंत विनम्र, सरल और हमेशा लोगों की मदद करने के लिए वे सदा तत्पर रहते थे। श्री पासवान जी के निधन से हमने एक महान मानवतावादी नेता को खो दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने रामविलास पासवान के निधन को देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि हाल में दिल्ली में उनसे मुलाकात करके उनका कुशलक्षेम पूछा था। उस वक्त उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया - जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, डॉ अशोक कुमार, कौकब कादरी, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रवक्ता राजेश राठौड़, सुबोध कुमार आदि प्रमुख है।
केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज राज नेता रामविलास पासवान के निधन की खबर सुनकर राजद परिवार काफी मर्माहत है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता एवं प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए देश और विशेषकर बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। राजद नेताओं ने कहा कि बिहार के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
राष्ट्रवादी विकास पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने भी श्री राम विलास पासवान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया. अपनी और पार्टी की तरफ से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्होंने रामविलास पासवान के निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि वो सिर्फ दलितों के ही नहीं सभी वर्गों के प्रिय नेता रहे हैं. दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत कार्य किये हैं. उनके कार्यों को हम आगे भी जारी रखेंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.