भारत का राफेल होगा अब और विकराल... घातक हैमर मिसाइल से लैस

     फ्रांस से 3 और राफेल विमान भारत को मिले हैं. इस बार यह विमान बिना किसी स्टॉप के फ्रांस से सीधे भारत की उड़ान की है. इनके आने से वायु सेना की मारक क्षमता में और वृद्धि होगी हे. राफेल की मारक क्षमता, बाज की तरह दुश्मनों पर नजर और करीब 2130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार उसे दूसरे लड़ाकू विमानों से अलग बनाती है। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच ड्रैगन को काउंटर करने और हर मोर्चे पर दुश्मनों को मात देने के लिए भारत के पास अब राफेल नामक 'बाहुबली' की बड़ी ताकत मिल गई है। वैसे तो राफेल दुश्मनों को माकुल जवाब देने के लिए पहले से ही सक्षम है, मगर अब उसकी ताकत में और इजाफा होने वाला है।



     भारतीय राफेल जेट की क्षमता और बढ़ेगी क्योंकि अब जो भारत को राफेल मिलेगा, वह हैमर मिसाइल से लैस होगा। हैमर यानी कि हाइली एजाइल एंड मैनोवरेबल म्यूनिशन एक्टेंडेड रेंज (Hammer) हवा से जमीन पर मार करने वाली रॉकेट के जरिए चलने वाली मिसाइल किट है। फ्रांस ने भारतीय लड़ाकू विमान राफेल को हवा से जमीन पर मार करने वाली ऑल वेदर मिसाइल हैमर से लैस करने पर सहमति व्यक्त की है।


     इससे पहले राफेल को हवा और जमीन दोनों जगहों पर अपने टारगेट को तबाह करने के लिए घातक MICA, Meteor और SCALP मिसाइलों से लैस किया गया है। हैमर से पहले राफेल में 300 किलोमीटर की रेंज वाली स्कल्प मिसाइल इसे सबसे ज्यादा मारक बनाती है। वहीं, Meteor एयर-टू-एयर मिसाइल का निशाना अचूक है और MICA दुश्मनों के मंसूबों को तोड़कर रख देती। अब जब राफेल को हैमर मिसाइल से लैस किया जाएगा तो अब हैमर के लैस होने से राफेल अजेय हो जाएगा। हैमर काफी खतरनाक हथियार है, जिसे जीपीएस की उपलब्धता के बिना भी बहुत ही कम दूरी से 70 किलोमीटर की बहुत लंबी रेंज से लॉन्च किया जा सकता है।