रिपोर्ट - भूपेन्द्र औझा
भाजपा मे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां
प्रदेश संगठन महामंत्री मे बदलाव शीध्र
उत्तर प्रदेश मे तीन सह संगठन महामंत्री नियुक्त
भीलवाड़ा। भाजपा संगठन मे दो प्रदेशों मे नये संगठन महामंत्री ओर दो संघ दायित्व संभाल रहे प्रचारक को उत्तर प्रदेश में सह संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया है। जयपुर और राजस्थान में लम्बे समय तक संघ दायित्व संभालने वाले प्रचारक प्रद्युम्न जी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में संगठक पद का नया महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव 2024 को लक्ष्य रख पार्टी संगठन एवम सत्ता में मनोनयन की कवायद शुरू कर दी है। मैने पीछले हफ्ते " सुनील बंसल को भाजपा संगठन में राष्ट्रीय पद ओर उत्तर प्रदेश को केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तीन भागों में विभक्त करने" की खबर दी थी। उसकी पहली भूमिका तैयार करने के संकेत सामने आने लगे हैं। भाजपा राष्ट्रीय संगठन मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे दायित्व संभाल रहे दो प्रचारको श्री भवानी सिंह को उत्तर प्रदेश में वाराणसी खण्ड में, श्री कर्मवीर को उत्तर प्रदेश में मेरठ खण्ड में भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री मनोनीत कर दिया गया है। भाजपा मे संगठन महामंत्री, प्रदेशाध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण एवम ताकतवर पद होता हैं।
अभी भाजपा मे राष्ट्रीय भवन निर्माण समिति का दायित्व संभाल रहे रविन्द्र राजू को हरियाणा में, अभय कुमार गिरी को मणिपुर- नागालैंड मे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया है। रविन्द्र राजू पीछले महीने भीलवाड़ा मे नव निर्मित भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन मे आये थे तथा वह पहले भी आंध्र प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल चुके है।
जयपुर में संघ प्रचारक एवम राजस्थान में लम्बे समय तक संघ के विभिन्न विभागों का दायित्व संभाल चुकेएवम अभी उत्तर प्रदेश में संघ का दायित्व संभाल रहे प्रचारक प्रद्युमन जी को दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में संगठक.पद पर मनोनीत किया गया है। संगठक पद का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को सहयोग के साथ, संघ के प्रचारको को प्रदेशो मे भाजपा संगठन पदो का दायित्व संभाल रहे संघ प्रचारकों मे वह कडी की भूमिका निभायेंगे।
भाजपा संगठन के आला केन्द्रीय सूत्रों के मुताबिक, प्रदेशों में संघ द्वारा भेजे प्रचारक केअभी प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे को अन्य प्रदेशों मे फेरबदल कर भेजने की कवायद भी दिसंबर में होने तथा केन्द्रीय मंत्री मण्डल मे फेरबदल ओर नव मंत्री बनाने के पुख्ता संकेत मिले है। उसमें राजस्थान से सांसद ओमप्रकाश माथुर को केन्द्रीय मंत्री मण्डल मे शुमार करने के आसार हैं।