माण्डलगढ़-जहाजपुर विधानसभा का प्रथम चरण चुनाव बाद आराम

 Report from - भूपेन्द्र औझा

जिला परिषद की पुरुष- महिला सामान्य की आधी सीटों पर चुनाव

     भीलवाड़ा। पंचायत समिति - जिला परिषद  के प्रथम चरण चुनाव का आखिरी चरण चल रहा। पहले ही चरण में जिला परिषद की आरक्षण से वंचित सामान्य पुरुष की दस मे से आधी पांच मे ओर महिला सामान्य नौ मे से आधे से अधिक पांच निर्वाचन क्षेत्रो मे चुनाव मुकम्मल हो जायेंगे। सामान्य की बाकी बची के जिले की पांच विधानसभा क्षैत्रों के जिला परिषद निर्वाचन क्षैत्र मे होगे। जहाजपुर- माण्डलगढ़ विधानसभा मौजूदा पंचायत राज पदो के चुनाव से मुक्त हो जायेगी। दोनो विधानसभा में सभी पंचायत समिति ओर जिला परिषद सदस्य के चुनाव हो जायेंगे। नतीजे मे, काग्रेंस ने  जिला परिषद- पंचायत समिति मे अपना खाता खौल दिया हैं।  

     माण्डलगढ़ के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 19 मे काग्रेंस की कमला देवी गुर्जर ओर कोटडी पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र  16 एसी मे काग्रेंस उम्मीदवार सावर बलाई पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके। शेष मे चुनाव प्रचार परवान पर है।काग्रेंस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ओर काग्रेंस मे जिला प्रमुख पद के प्रबल दावेदार परिवार से चुनाव मुकाबले में भाजपा के पहली बार विधानसभा में पहुंचे गोपाल- गोपी है। क्षैत्र मे मौजूदा विधायक की पकड है, या पूर्व की? इसके भी दीदार हो जायेंगे। आलानेताओ के आरोप- प्रत्यारोप की व्यक्तिगत छींटाकशी ने हाल ही हुये बिहार-मध्यप्रदेश  चुनाव की यहां झलक दिखा दी।जहाजपुर- कोटडी मे सोशल मीडिया पर वीडियो की धुम रही। प्रत्याशी को मंदिर में सौगधं दिलाने के एक वीडियो का तो राजधानी तक नेताओं को दरकार- दर्शन रहा है! 

     ये सब हो रहा था तो उत्सुकतावश चुनाव में कौन आगे है- कौन पीछे है कि खोजबीन की मशक्कत की। सबसे चर्चित माण्डलगढ़ विधानसभा की बिजौलिया का जिलापरिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र17 मे भाजपा की पूर्व प्रधान पर चुनावी मुकाबले में काग्रेंस के पूर्व प्रधान भारी है। पास के क्षेत्र मे दोनो दलो के एक ही पंचायत निवासी, स्वजाति प्रत्याशी मे सी.पी.साब् का शिष्य लोकप्रिय हैं। जहाजपुर मे अमुमन भाजपा का पलडा भारी रखने वाले मीणा बाहुल्य जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 22 मे भाजपा के पूर्व विधायक से काग्रेंस के पूर्व उपप्रधान कडी टक्कर दे रहे। ओर तो ओर,ईलाके मे दोनों दलों तक के आधे आधे  सीआर उम्मीदवार आगे चल रहे!ऐसे में जिसके सीआर सबसे अधिक वोटों से जीते, उस पार्टी का जिला परिषद प्रत्याशी बाजीमार जायेगा! 

     जहाजपुर मे एक पुलिस कांस्टेबल की धर्मपत्नी भी जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड रही। वो भी प्रदेश के विपक्ष दल से!वह भी जहाजपुर मे!! वहारे हिम्मत!!! खैर, जहाजपुर मे एसी आरक्षित जिला परिषद क्षेत्र मे भाजपा भारी है। जहाजपुर मे ही काग्रेंस के धाकड़ के सामने भाजपा के धाकड़ का कमाल देखिये कि, खुद उम्मीदवार फलासिया पंचायत के पूर्व सरपंच है तो पिताश्री दुसरी पंचायत भरणी के पूर्व सरपंच।वैसे काग्रेंस का धाकड़ प्रत्याशी भी दो पंचायतो के पंचायत समिति क्षेत्र से निर्वाचित पूर्व सदस्य है। कोटडी क्षैत्र मे जिला परिषद सदस्य निर्वाचन मे भाजपा मण्डल पूर्व अध्यक्ष  एवम किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की बयार है तो दुसरे जिला परिषद क्षैत्र मे शाहपुरा भाजपा पूर्व प्रधान की। माण्डलगढ़ के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुनाव में प्रभावी है।

अब कल, प्रथम चरण मे पंचायत समितियो के चुनाव की बात! जय हिदं!!