बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल का जन्मदिन मनाया

News from - RAVI ANAND (Senior Journalist) PATNA 

     Patna. आज प्रातः 11:00 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  माननीय नरेंद्र मोदी  के मन की बात को सुना गया तथा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया  तथा उनके  दीर्घायु  शतायु  एवं  उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

      इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री  तारकेश्वर प्रसाद एवं श्रीमती रेनू देवी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र, संगठन महामंत्री शिवनारायण, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी  सुरेश रुंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती सजल झा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश झा, राजू पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी, भाजपा विधायक मंटू सिंह, जयप्रकाश यादव, भाजपा सोशल मीडिया के सहसंयोजक रितेश रंजन, नवीन कुमार भाजपा की जाति मोर्चा के मिलन रजक, भाजपा महिला मोर्चा के नीलम चंद्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.