जहाजपुर मे विधायक माताजी के सामने पूर्व विधायक की धर्मपत्नी

News From - भूपेन्द्र औझा 

काग्रेंस पूर्व विधायक बागी उम्मीदवार- भाजपा पूर्व विधायक की पत्नी प्रत्याशी

कोटडी मे तीन पूर्व प्रधान- दो पूर्व उपप्रधान की धर्मपत्नीया चुनाव में

     भीलवाड़ा। जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समिति जहाजपुर सामान्य महिला-कोटडी सामान्य है। जहाजपुर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की माताजी पूर्व सरपंच उगमा देवी वार्ड 4 ठिटोडा जागीर, बांकरा मे भाजपा उम्मीदवार है। तो काग्रेंस पूर्व विधायक धीरज गुर्जर की माताजी पूर्व प्रधान सीता देवी गुर्जर निर्वाचन क्षेत्र 4 रोपा से काग्रेंस प्रत्याशी। अब दोनो के निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार है, विधायक मीणा की माताजी से चुनाव मुकाबला मे पूर्व विधायक गुर्जर की धर्मपत्नी हेमलता गुर्जर। पूर्व विधायक धीरज की माताजी के सामने चुनाव लड रही काग्रेंस छोड भाजपाई बनी निवृतमान पंचायत समिति सदस्य समता धाकड़। अब आप खुद सोचिये! चुनाव कितना दिलचस्प होगा।

     जहाजपुर पंचायत समिति में हल्के के ओर भी आलानेता के परिवारजन चुनाव लड रहे हैं। भाजपा पूर्व विधायक शिवजीराम मीणा की धर्मपत्नी शांता देवी मीणा बिलौड, धौड के वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी है तो सामने काग्रेंस से मनफूल देवी चुनाव लड रही।  ब्लॉक काग्रेंस अध्यक्ष रामकुमार मीणा के पुत्र मोहित मीणा का निर्वाचन क्षेत्र 21 गागीथला मे भाजपा उम्मीदवार भुगताराम से मुकाबला है। काग्रेस पूर्व विधायक एवम पूर्व प्रधान कल्याण मीणा पार्टी टिकड नहीं मिलने से नाराज हो लूहारीकला, ईन्टूदा निर्वाचन क्षेत्र 17 मे काग्रेंस प्रत्याशी पूर्व उपप्रधान रामचंद्र मीणा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड रहे। भाजपा नेता बन्ना लाल जाट के भतीजे की धर्मपत्नी भाजपा प्रत्याशी आशा जाट का काग्रेंस की हीरा देवी जाट से टक्कर है।  

     जिला सरपंच संघ अध्यक्ष, पूर्व शक्करगढ़ सरपंच किशोर शर्मा की धर्मपत्नी कौशल्या देवी अपनी गृह पंचायत शक्करगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र 13 मे भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष खेराडा की धर्मपत्नी सुलोचना देवी से चुनाव दंगल है। जहाजपुर पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन चुनाव में दोनों दलों के आलानेताओ के परिवार सदस्यों के चुनाव  मैदान में भाग्य आजमाने से चुनाव काफी चर्चित एवम दिलचस्प हो गया। कोटडी पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य है।इससे भाजपा के तीन - चौथाई उम्मीदवार प्रधान पद की दौड मे है। चुनाव मे काग्रेंस नेताओं के सामने   स्थानीय भाजपा संगठन पदो से जुडे कई नेता खुद चुनाव लड रहे या उनके परिवार सदस्य। इस चुनाव में मुकाबला कडा हो गया। कोटडी पंचायत समिति सदस्य चुनाव में काग्रेंस राष्ट्रीय सचिव एवम पूर्व विधायक धीरज गुर्जर के भाई नीरज गुर्जर की धर्मपत्नी  पूर्व प्रधान सुमन गुर्जर के सामने भाजपा मण्डल पूर्व अध्यक्ष एवम पूर्व सरपंच योगेन्द्र सिंह छापरेल की धर्मपत्नी भाजपा उम्मीदवार संतोष कंवर अपनी गृह पंचायत छापरेल के निर्वाचन क्षेत्र 1 मे आमने सामने  चुनाव मैदान में है। 

     मुकाबला कितना कडा है कि मतदान दिवस मे कुछ घंटे बाकी है ओर कौन सच मे जीत रहा है, का कोई पक्का दावा नहीं कर सकता! निर्वाचन क्षेत्र 2 साखडा मे पूर्व उपप्रधान मनीष गुर्जर की धर्मपत्नी काग्रेंस प्रत्याशी राजश्री का बीते पंचायत सरपंच पद चुनाव में  थौडे मतो से पीछडे ने वाले भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल गुर्जर है। आमने सामने के मुकाबले में श्याम लाल के प्रति गांव मे सहानुभूति ओर खाँसा समर्थन है। निर्वाचन क्षेत्र 15 रीठ मे काग्रेंस सचिव धीरज गुर्जर के भतीजे काग्रेंस पूर्व उपप्रधान मनीष गुर्जर का भाजपा मण्डल अध्यक्ष कर्ण सिंह से सीधा चुनाव मुकाबला है। वहीं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर के सुसराल टोक धूनी के पुष्कर गुर्जर की धर्मपत्नी काग्रेंस प्रत्याशी चन्द्र कला गुर्जर भी भाजपा वरिष्ठ नेता की परिवारिक महिला विमला देवी वैष्णव से निर्वाचन क्षेत्र 10 गेगा खेडा मे आमनेसामने का कडा चुनाव दंगल है। एक ओर कोटडी काग्रेंस पूर्व उपप्रधान बृजराज उपाध्याय की धर्मपत्नी हेमलता उपाध्याय का वार्ड 5  मे भाजपा मण्डल पूर्व अध्यक्ष कैलाश तिवारी की धर्मपत्नी प्रेम देवी तिवारी से सामना है। 

     कोटडी ग्राम का निर्वाचन क्षेत्र 5 भाजपा का मजबूत गढ रहा ओर भाजपा उम्मीदवार राजू तैली काग्रेंस प्रत्याशी रेखा माली सहित दोनों निर्दलीय प्रत्याशी घीसू मोहम्मद मंसूरी, जगदीश गुर्जर पर भारी पड रहे। कोटडी सरपंच पति पूर्व प्रधान जमना लाल डिडवानिया पारोली के वार्ड 18 मे काग्रेंस उम्मीदवार पंचायत समिति पूर्व सदस्य भीम सिंह है। पूर्व प्रधान विजय सिंह सुपुत्र पूर्व मंत्री स्व.देवेन्द्र सिंह का निर्वाचन क्षेत्र9 बडलियास  मे अपने अंकल भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह से रोचक चुनाव दंगल है। दिलीप सिंह की धर्मपत्नी यहां से पंचायत समिति पूर्व सदस्य है।काकोसा- भतीजे के बीच चुनाव की खासी चर्चा है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरेश पाराशर सूठेपा के वार्ड 8 से काग्रेंस उम्मीदवार भंवरलाल गुर्जर के सामने मजबूत स्थिति में है।

     पाराशर की धर्मपत्नी निवृतमान पंचायत समिति सदस्य हैं तो पाराशर पूर्व सरपंच।भाजपा मण्डल पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट की धर्मपत्नी  आशा देवी जाट का अपने गृह पंचायत बंनका खेडा के वार्ड 6 मे काग्रेंस उम्मीदवार कमला देवी से मुकाबला है। बंनका खेडा पूर्व सरपंच कन्हैया लाल जाट की मातृश्री का चुनाव दौरान अचानक देवलोक गमन हो गया।इस नाते भाजपा प्रत्याशी एवम उनके पति कन्हैया लाल जाट चुनाव भागदौड़ छोड दिवंगत मातृश्री के धार्मिक काज मे संलग्न है। काग्रेंस नेता गेगा खेडा सरपंच शंकर लाल शर्मा के भाई कैलाश शर्मा वार्ड 12 से काग्रेंस प्रत्याशी है तो सरपंच पति बनवारीलाल शर्मा भाजपा उम्मीदवार।वार्ड 14 मे सरपंच कैलाश सुथार भाजपा उम्मीदवार तो राम विश्वास काग्रेंस प्रत्याशी। देखा!कोटडी पंचायत समिति सदस्य चुनाव में "कोई किसे कम नहीं"!! भाजपा का"बदलाव की बयार" का नारा क्या गुल खिलाता है?