काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का जयपुर पार्टी दफ्तर मे जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित?

  News from - भूपेन्द्र औझा

     भीलवाड़ा। काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आज सोमवार से प्रति हफ्ते तीन दिन तक जयपुर प्रदेश काग्रेंस दफ्तर में जनसुनवाई ओर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसकी वजह बढ रहे कोरोना को ठहराया जा रहा है। काग्रेंस आला संगठन सूत्रों के मुताबिक, काग्रेंस प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का हफ्ते के तीन दिनो तक पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मिल जनसमस्याओं का निराकरण करने तथा आमजन की सुनवाई का कार्यक्रम तय हुआ था। जिससे सार्वजनिक रूप से काग्रेंस संगठन की भी सरकार मे सुनवाई झलक सके। 

     बाकायदा इसका रविवार से ऐलान कर प्रचार प्रसार किया जा रहा था। सोमवार 11 बजे से इसकी शुरुआत होने वाली थी। संगठन सूत्रधार मुताबिक प्रदेश-जयपुर शहर मे बढ रहे कोरोना के मद्देनजर अब इस कार्यक्रम को स्थगित कर आज प्रदेशाध्यक्ष एवम मंत्री डोटासरा ने जनसुनवाई नहीं की। आला संगठन सूत्रों के मुताबिक, तीन महानगरके छः निकाय ओर प्रदेश में पंचायत राज चुनाव में संगठन नेताओं की सलाह पर काग्रेंस प्रत्याशियों का चयन नहीं कर ,केवल काग्रेंस विधायको तथा पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी के निर्देश पर दोनो जगह काग्रेंस प्रत्याशियों का चयन करने से काग्रेंस संगठन पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। 

     इस बाबत काग्रेंस हाईकमान तक शिकायत दर्ज कराई गई। इसके निदान ओर संगठन पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की बात सुन उन्हे संतुष्ट करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को प्रदेश प्रभारी माकन ने प्रति हफ्ते काग्रेस दफ्तर मे जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे कि आमजन मे काग्रेंस संगठन नेताओं, कार्यकर्ताओं की भी सत्ता में भागीदारी, पहुच सुनिश्चित हो सके। लेकिन इसका फिर क्रियान्वयन नहीं हो सका। प्रदेश में 128 पालिका परिषद के भी  चुनाव होने वाले हैं और काग्रेंस संगठन नेता, कार्यकर्ता अपने पंसद के प्रत्याशियों का भी चयन करने की मांग कर रहे है।