News from - RAVI ANAND
तीसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद सभी चैनल और सर्वे महागठबंधन के पक्ष में एग्जिट पोल दिखा रहें हैं. इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि वास्तविक परिणाम और भी बेहतर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के मन की बात एग्जिट पोल में आ रही है।
तमाम सर्वे में महागठबंधन ने एनडीए को पीछे छोड़ते हुए यह साबित किया कि विगत 15 वर्षों का गुस्सा आम आदमी ने अपने मतदान के रूप में ईवीएम में कैद किया है। बिहार के निरंकुश सत्ता के खिलाफ ये जनमत है। नीतीश कुंअर ने जिस प्रकार लॉक डाउन में बिहार के लोगों को अपने राज्य में आने से मना किया था, वैसे ही इसबार बिहार के लोगों ने उनको दुबारा सत्ता में आने से रोक दिया।
अंतिम चरण के प्रचार में नीतीश कुमार ने अपनी स्थिति को भांपते हुए ही राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि 10 नवम्बर को आने वाले वास्तविक परिणाम ऐतिहासिक होंगे और एग्जिट पोल की अपेक्षा सीटों की संख्या कहीं ज्यादा होगी।