राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

द्वारा - सुरेश चंद्र (Journalist)


     राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया एवं 11 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए. भीलवाड़ा जिले में आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनसुख सिंह गुर्जर को भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रविवार को मांडल कस्बे की तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.



     


     राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मनसुख सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जनता कांग्रेस एवं भाजपा से उब चुकी हैं. वहीं जनता अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की तरफ देख रही हैं. वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पूरे भीलवाड़ा जिले में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य सहित नगर पालिका एवं नगर परिषद में मजबूती के साथ अपने जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी।


     केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि बिल पारित किया गया यह किसानों के हितों के खिलाफ हैं. हम इनका पुर जोर से विरोध करते हैं. इस पंचायती राज चुनाव में हमारे मुख्य रूप से मुद्दे किसानों की जन समस्याएं एवं दलित पिछड़ों आदिवासियों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाना है। राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों का ग्राफ बढ़ने से जनता में भय का माहौल है. 


     पहली बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिले में पंचायत राज चुनाव मैदान में उतर रही हैं और हम अधिक से अधिक पंचायत राज चुनाव में सीटे जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.