अनिल कर्ण को राष्ट्रीय सनातन वाहिनी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (नेपाल) नियुक्त किया - अजीत सिन्हा

     आज नेपाल देश के निवासी अनिल कर्ण को 1008 श्री सर्वानंद हरे कृष्ण महाराज, मुख्य संरक्षक, सह-संस्थापक राष्ट्रीय सनातन वाहिनी के हस्ताक्षर से हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव (धर्म प्रकोष्ठ) अजीत कुमार सिन्हा और कार्यकारी अध्यक्ष मेघराज कुमावत की अनुशंसा पर अनिल कर्ण को नेपाल देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया और उनसे संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप आचरण करने की आग्रह किया गया. 

     विदित है कि अनिल कर्ण समाज सेवक और राष्ट्र सेवक के रूप में जाने जाते हैं और वर्तमान में कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय रह कर अपने राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं. इनका दिल भारत के लोगों के लिए धडकता है और इनकी आत्मा सनातन धर्म में बसती है. 

     इन्हें राष्ट्रीय सनातन वाहिनी के तमाम अधिकारियों व पदाधिकारियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ऐसी आशा की जाती है कि आप नेपाल देश की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के उपरांत प्रखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत कर सनातन के सुदृढ़ीकरण हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।  जय हिंद!