जैन सोश्यल ग्रुप महानगर के निर्विरोध चुनाव सम्पन

संजय छाबड़ा अध्यक्ष और अनुज जैन सचिव चुने गए

     जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप महानगर की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2021-23 का चुनाव, चुनाव अधिकारी प्रदीप जैन (संस्थापक अध्यक्ष) के निर्देशन में निर्विरोध सम्पन्न हुए। जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार नवीन कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए. 

     जिसमें अध्यक्ष संजय छाबड़ा (आवा वाले), उपाध्यक्ष सुशील कासलीवाल, सचिव अनुज जैन, संयुक्त सचिव सुधीर सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाटनी, निवर्तमान अध्यक्ष दीपेश छाबड़ा और समन्वयक के रूप में सुनील गंगवाल, देवेंद्र बोहरा एवं महेंद्र बख्शी का चुनाव हुआ।

     चुनाव प्रक्रिया के दौरान महानगर ग्रुप के सभी पूर्व अध्यक्ष सीएस जैन, सिद्धार्थ पांड्या, रवि प्रकाश जैन, वीरेंद्र जैन एवं राजीव जैन सहित ग्रुप के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, प्रमोद बाकलीवाल, कुलदीप छाबड़ा सहित ग्रुप के सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।