भीलवाड़ा मे भाजपा की निष्ठा, अनुशासन, लक्ष्य ताक मे!

News Report - भूपेन्द्र औझा

निर्दलीयों की दहाड़

भीलवाड़ा सहित पांच पालिकाओं मे निर्दलीयों के हाथ  चाबी

     भीलवाड़ा। पार्टी निष्ठा, संघनिष्ठा, अनुशासन,भाजपा के  यह सब भीलवाड़ा नगर परिषद चुनाव में धरे रह गये। टिकड से महरुम निवृतमान भाजपा पार्षदो के एक दल, असंतुष्ट भाजपाई की टौली का अन्दरखाने एकमात्र लक्ष्य"सासंद, जिलाध्यक्ष, विधायक के गृह वार्ड ओर भाजपा संगठन के पार्षद उम्मीदवारो के निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा धराशाही हो!भाजपा प्रदेश नेतृत्व जान ले कि,हम नहीं तो यह भी कुछ नहीं?" इससे नगरनिकाय चुनाव में  भाजपा के मजबूत गढ क्षेत्रों शास्त्रीनगर, आजादनगर, बापूनगर मे भाजपा तार तार हो गई ओर काग्रेंस मजबूत! संजय कोलौनी,आरसी व्यास, आरके मे निर्दलीय भारी। देख लेना, यहां रविवार 31 दिसंबर को नतीजे चौकाने वाले आयेंगे। आश्चर्य नहीं कि, अब की दफे काग्रेंस दो दर्जन ओर निर्दलीय एक दर्जन का आकड़ा छुले!!

      भाजपा मे आलम यह था कि आधे वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष से अधिक बागी निर्दलीय उम्मीदवार के जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता-कार्यकर्ता खुलेआम प्रचार में लगे थे। आमजनो से कई जगह यह कथन सुनाई पडा, "अब काग्रेंस ओर भाजपा मे ज्यादा फर्क नहीं रहा"। अछूती जिले की पांच नगर पालिकाओ आसींद, गुलाबपुरा, शाहपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़ भी नहीं रही।यहां निर्दलीय उम्मीदवारो ने भाजपा के पूर्ण बहुमत को गडबडा दिया है। आसींद नगर पालिका मे भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार  पूर्व चेयरमैन कैलाशी देवी खटीक(10) चुनाव मैदान में थी। यहां श्रीमती कैलाशी देवी सहित ओर निर्दलीय राकेश भुवारिया(13) दीपक मेवाड़ा(19)  भारी पड रहे ओर चेयरमैन पद चुनाव में इनके समर्थन-वोट की दोनों दलों भाजपा-काग्रेंस को दरकार रहने के आसार है।

     गुलाबपुरा नगर पालिका मे आधा दर्जन निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे। गुलाबपुरा मेन बाजार के वार्ड 27 तक मे निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पार्षद इन्द्र जीत चपलोत सब को मात देते जान पड रहे तो,राजेन्द्र वर्मा ऊर्फ राजू जुसवाला(5), दीपमाला(22) सोनू खटीक(21), लक्ष्मण सोनी(13)सुनील धोबी बाजी मार सकते।इस नाते चेयरमैन पद की जीत-हार का गणित निर्दलीयों के हाथ रह सकता है।

     शाहपुरा नगरपालिका मे जिले मे सबसे अधिक दफे पार्षद (चार बार) का चुनाव जीतने वाले राकेश सेन ओर निवृतमान वाईस चेयरमैन नयन औझा का टिकड काटना काग्रेंस को चुनाव में भारी पड गया। इसबार काग्रेंस की बयार के बावजूद वह बहुमत से वंचित रहती लग रही ओर भाजपा बाजी मारती जान पड रही।लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार शबीना बानू(1), देवकिशन गाडरी (11),पत्रकार प्रहलाद तैली(32),महावीर मीणा(33), मोहम्मद इकबाल(3),ज्ञानमल धाकड़(30), महेन्द्र राईका(12) रामेश्वर बोहरा(17), आशा देवी धाकड़(30) को भी जनसमर्थन कमजोर नहीं है। इन मे से कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में भाजपा-काग्रेंस उम्मीदवारों को  परास्त कर सकते है ओर चेयरमैन पद चुनाव में दोनों पार्टियों को अपने पीछे दौडा सकते है।

     जहाजपुर नगरपालिका मे पूर्व पार्षद अरविंद भुवारिया(18) उनकी धर्मपत्नी रेणु भुवारिया(17) निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड  नतीजे अपने पक्ष मे लाने का दम दिखा रहे। ओर तो ओर ताहिल हुसैन(1),लावूसिंह मीणा(4),दिलदार मोहम्मद, राजकुमार सर्राफ(13)चेतन रेगर(15)विमल जैन(20) भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर भारी पड रहे। उम्मीद यहां भी चेयरमैन चुनाव विजय में निर्दलीयो के सहारे की लग रही। माण्डलगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार नीलकमल मारु(11)  भाजपा-काग्रेंस के दिग्गज प्रत्याशियों के सामने ताकतवर है। वहीं निर्दलीय महिला उम्मीदवार नजमा बानू(17), भाजपा उम्मीदवार की स्वजातीय निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती माली (4) ओर भंवरलाल रेगर की धर्मपत्नी  (8) मे सबसे आगे रहने की खासी चर्चा है। 

     भीलवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कई निर्दलीय उम्मीदवार अच्छे अच्छो की चुनाव में नींद हराम किये हैं।इससे भीलवाड़ा नगर परिषद मे15 वार्डों के बढऩे के बावजूद भाजपा गत परिषद चुनाव का आकड़ा, 37 भाजपा पार्षदों तक को फिर छुने के लिए संघर्ष कर रही।वहीं काग्रेंस अपनी पुरानी पार्षद संख्या आठ मे खासी बडोतरी कर रही।यह सब करिश्मा असंतुष्ट भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं की चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के सरे आम मुखालफत की बदौलत ही हो रहा है। भाजपा के बडी तादाद में बागी निर्दलीय चुनाव लडने का अंदाजा इससे लग जाता है कि भाजपा संगठन नेताओं को बीच चुनाव अपने करीब एक दर्जन नेताओं को पार्टी से निष्कासित करना पड़ा।

     उसमे निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड रहे पूर्व पार्षद राजेश शर्मा (5) राजेन्द्र पोरवाल (18), भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रेखापुरी (60), मण्डल कोषाध्यक्ष हिमांशु शर्मा (14), भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी (19) भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर ऊर्फ साईराम (62), मण्डल पूर्व कोषाध्यक्ष कैलाश मुन्दडा, सुशीला जैन (36), पूर्व पार्षद कैलाश शर्मा (41), राजकुमार घावरी (27), शोनम समदानी (31) रंजना काबरा (58)  ने चुनाव में दोनों दलो के उम्मीदवारों को जोरदार टक्कर दी है। यह सब निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव नतीजे मे पहली-दुसरी पायदान पर आने की दौड मे हैं। साथ ही ओर भी कुछ निर्दलीय उम्मीदवारो ने प्रमुख राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों की जीत हार के गणित को बिगाड़ा भी है।