भाजपा संगठन पदो मे परिवर्तन

 Report - भूपेन्द्र औझा

सुनील बंसल के उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय संगठन में आने की राह बनी

राजस्थान को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एस.संतोष देखेंगे?

     भीलवाड़ा।पिछले माह मैने राजस्थान के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे पूर्णकालीन प्रचारक, उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल को कुछ महीनो में राष्ट्रीय संगठन का दायित्व मिलने के समाचार दिये थे। उसके अब क्रियान्वयन होने के आसार नजर आ रहे है। भाजपा राष्ट्रीय संगठन में संघ के दो पूर्णकालीन प्रचारक वाले सहसंगठन महामंत्री के दो पद रिक्त हो गये है। सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह को अब संघ दायित्व के सहसंगठन से भाजपा राजनीति मे पूरी तरह भेज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

     राजस्थान का प्रभार देख रहे राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी.सतीश को राजस्थान प्रभार की जगह संसदीय, दो मोर्चो ओर कार्यालय में सगंठन मंत्री मनोनीत कर दिया। इस नाते भाजपा राष्ट्रीय संगठन मे संघ के पूर्णकालीन प्रचारक वाले राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री के दो पद का अभी किसी को दायित्व नहीं प्रदान कर रिक्त रखा है। भाजपा के आलासूत्रो के मुताबिक राजस्थान में लम्बे समय तक संघ काज करनेवाले पूर्णकालीन प्रचारक एवम उत्तर प्रदेश के भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल को पदोन्नत कर राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री बनाने के संकेत हैं। राजस्थान में वी.सतीश की जगह राष्ट्रीय सगंठन महामंत्री बी.एल.संतोष के राजस्थान संगठन को देखने की चर्चा है। 

     भाजपा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का पद महत्वपूर्ण स्थान रखता है।राजस्थान में पिछले महीने प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना की जगह दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय संगठन में  राष्ट्रीय महासचिव एवम मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह को राजस्थान प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया था।इससे साफ लग रहा है कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान मे पार्टी काज की देखरेख बाबत बडे पदो पर संगठन काज कर रहे नेताओं को  जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा राजनैतिक गलियारों में इसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की भूमिका के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी मे परिवर्तन करने कोआंका जा रहा है।