सहाड़ा भाजपा पर्यवेक्षण राठौड़-दिलावर 19 फरवरी को गंगापुर आयेगे

 News from - भूपेन्द्र औझा

राजसंमद मे मंत्री गजेंद्र सिंह-कैलाश चौधरी ने आज रायशुमारी की

कटारिया-जोशी 17 को सुजानगढ़ जायेंगे

     भीलवाड़ा। भाजपा संगठन की प्रदेश के चारों विधानसभा उपचुनाव बाबत तैयारिया जोरो पर हैं। प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया द्वारा ईलाके के भाजपा पदाधिकारियों की राय से जीताऊ उम्मीदवार की तलाश के लिए मुकर्रर किये पर्यवेक्षण ने रायशुमारी की कवायद शुरू कर दी है। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिय मनोनीत पर्यवेक्षण भाजपा प्रति पक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ओर भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर 19 फरवरी शनिवार को गंगापुर सहाड़ा आ रहे है। महामंत्री मदन दिलावर ने बातचीत में मुझे बताया, वह ओर राजेन्द्र सिंह जी शनिवार सुबह जयपुर से गंगापुर पहुंचे गये ओर जिला-मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी, प्रमुख नेताओं से चर्चा ओर जानकारी हांसिल करेंगे। जिसमे उपचुनाव में कौन क्षेष्ठ भाजपा उम्मीदवार है ओर कैसे वह चुनाव जीत सकते। साथ ही चुनाव की आगामी व्युह रचना, रणनीति पर भी विस्तार से बातचीत कर फीटबैक लेगे। 

     सोमवार को राजसंमद पर्यवेक्षण केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, कैलाश चौधरी ने राजसंमद भाजपा कार्यालय में राजसंमद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष,पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवम प्रधान, जिला प्रमुख, एवम  वरिष्ठ नेताओ से व्यक्तिगत एक एक से उम्मीदवार कौन हो, पार्टी चुनाव कैसे जीत सकती तथा मौजूदा राजनैतिक हालत का फीटबैक लिया। बैठक बात जिला प्रभारी दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विरेंद्र पुरोहित, चुनाव प्रवेक्षक के साथ दोनो पर्यवेक्षण ने अलग बैठक कर उम्मीदवार, चुनाव की रणनीति पर चर्चा की है। भाजपा के आलासूत्रो  मुताबिक उम्मीदवार बाबत रायशुमारी मे दिवंगत पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी की पुत्री दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में पलडा भारी रहा है। 

     पर्यवेक्षण द्वारा उम्मीदवार हेतु सभी से तीन नाम पुछने की मशक्कत मे महेन्द्र कोठरी, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पुरोहित ओर कर्मवीर सिंह के नाम भी प्रमुख दावेदारों की गिनती मे आये हैं। गुजरे रविवार 14फरवरी को वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के लिये दिल्ली से आये केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ओर भाजपा राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने क्षेत्र के भाजपा नेताओं से की रायशुमारी मे बडी संख्या में ईलाके के भाजपा नेताओ ने "उदय-अटल" की राय व्यक्त करने के पुख्ता संकेत मिले है।भाजपा भरोसेमंद आलासूत्रो ने जानकारी दी है कि, रायशुमारी के बाद प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रवेक्षक के साथ की बैठक में पर्यवेक्षण ने संकेत दिये"उदय है पटल पर"!

     सुजानगढ़ (चूरू) विधानसभा उपचुनाव बाबत नियुक्त प्रतिपक्ष भाजपा नेता गुलाब चन्द्र कटारिया, चितौड़गढ़ भाजपा सांसद सी.पी.जोशी 17 फरवरी बुधवार को सुजानगढ़ चूरू आयेंगे।वह एसी सूरक्षित सुजानगढ़ विधानसभा में कौन भाजपा उम्मीदवार हो, ओर कैसे  चुनाव में फतह हांसिल हो सकती है , बाबत हल्के के भाजपा नेताओ से रायशुमारी करेंगे।