फिजी देश के राजदूत ने अरविंद चित्रांश का किया अभिनंदन

न्यूज़ - अरविंद सक्सेना  

काशी में चाव से देखा पूर्वांचल की धोबिया नृत्य और नगाड़ा वादन

       22 फरवरी! विश्व भोजपुरी सम्मेलन वाराणसी में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे फिजी के राजदूत महामहिम निलेश रोनिल कुमार ने आजमगढ़ निवासी भोजपुरी लोककला के संरक्षक और इनके द्वारा लिखित निर्देशित भारतीय पारंपरिक संस्कार गीतों पर आधारित लोकनाट्य "बिटिया की विदाई" के लिए सम्मानित करते हुए पूर्वांचल की धोबिया नृत्य और नगाड़ा वादन बड़े चाव से देखा और कहा कि फिजी देश एक दूसरा भारत है. 

     

     दोनों देशों की लोक कला संस्कृति एवं भाषा लगभग एक जैसी होने के नाते आज भोजपुरी हस्तियों को सम्मानित करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है. सम्मानित करते हुए साथ में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव, जीवनदीप महाविद्यालय और सिंह मेडिकल वाराणसी के चेयरमैन डॉ अशोक कुमार सिंह थे. आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन में इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शुलपाणी सिंह, बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय, अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश, लोक गायक विजय बागी, अजय अजनबी एवं सम्मेलन के संयोजक डॉ अजय ओझा के साथ भोजपुरी दुनिया के बहुत महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे.