अधिवक्ता परिषद हरदोई के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन

News from -  गौरव श्रीवास्तव

     अधिवक्ता परिषद हरदोई के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में उनके पुत्र गौरव श्रीवास्तव ने  दिनांक 21/02/2021 को अपने आवास पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया. 

(स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र श्रीवास्तव)
     जिसमें अधिवक्ता संघ हरदोई के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य नारायण त्रिवेदी, हरिवंश सिंह और कुमारी महा महिमा श्रीवास्तव ने योग विषय व उनके  कृतित्व के बारे में संस्मरण आदान प्रदान किए. 

     गोष्ठी में अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह चंदेल, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, मृदुल श्रीवास्तव, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, सुमति कुमार अस्थाना, सुधीर कुमार तिवारी, ज्ञानेद्र  श्रीवास्तव , मनवेंद्र सिंह, के० के० सिंह, रामप्रताप श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र अस्थाना  व  जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे. हरिवंश सिंह ने कल्याण मंत्र व शांति पाठ के साथ गोष्टी का समापन किया।