राजसंमद मे चुनावी रौनक़

 Report from - भूपेन्द्र औझा 

सचिन की शान!

     भीलवाड़ा। प्रदेश के राजनैतिक गलियोरो मे दो चर्चा चल रही।पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की किशान महापंचायत ओर चार विधानसभाओ के उपचुनाव गुजरे एक महीने में सचिन पायलट की ताबड़तोड़ बडी सभाये हुई।उसमे लगता है, हौड रही कि हमारी सभा सबसे बड़ी हो। बिना सरकारी सहयोग- साधन के,बिना धार्मिक आव्हान आधार के, यात्रा मे सचिन पायलट के साथ चले कारो के काफिले मे, हाँकम की सरे राह, सरेआम बैरूखी दर्शाने के बावजूद सचिन के संग काग्रेंस विधायको मे!सब मे कोटखावदा की किसान महापंचायत लाजवाब रही। कोटखावदा(चाकसू) की किसान महापंचायत मे हजारों की संख्या में लोग अपने संसाधन से आये। दिनोदिन मंहगे हो रहे पेट्रोल- डीजल के दाम के बाद भी सचिन पायलट के काफिले मे कारो की गणना सैकडे मे थी। 

     मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से सचिन पायलट की महापंचायत मे काग्रेंस विधायक प्रशांत बैरवा फिर लौट आये। गुर्जर क्या, ब्राह्मण, राजपूत, जाट, वैश्य, एससी, एसटी सभी समुदाय के काग्रेंस विधायक  जुडे। पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, बृजेन्द्र ओला,हरीश मीणा, राकेश पारीक, मुकेश भाकर, वीरेंद्र सिंह, सुरेश मोदी, अमर सिंह जाटव, इंद्राज गुर्जर, राजेन्द्र चौधरी सभी ने सचिन पायलट के साथ कोटखावदा महापंचायत मे शिरकत की।

     अब बात उपचुनाव की! विधानसभा अध्यक्ष डा.सी.पी.जोशी के गृह जिले राजसंमद मे राजसंमद विधानसभा क्षेत्र के एसी सूरक्षित से सामान्य होने के बाद काग्रेंस का खाता नहीं खुला।तीनो विधानसभा चुनाव में भाजपा की किरण माहेश्वरी निर्वाचित हुए। किरण माहेश्वरी के दिवंगत होने से हो रहे राजसंमद विधानसभा उपचुनाव में दोनो प्रमुख पार्टियों सत्तारूढ़ काग्रेंस ओर विपक्ष भाजपा मे उम्मीदवार को लेकर कशमकश है। भाजपा जिले मे पहले ही तीन मे से दो विधानसभाक्षेत्र में ओर लोकसभा में राजपूत समुदाय नेताओ को मौका दे चुकी, सो अब अन्य समाज नेता को आजमाने की मजबूरी है। उसे मे भी प्रबल दावेदार किरण माहेश्वरी की पुत्री दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाने पर, काग्रेंस के अन्य तीन विधानसभा उपचुनाव में स्वर्गीय काग्रेंस विधायको के परिवार जन को टिकड देने पर भाजपा के हाथ से काग्रेंस परिवार वाद का नारा खारिज होता हैं।

     काग्रेंस मे काफी समझाईश के बाद भी समाजसेवी तनसुख बौहरा राजनीति में आ चुनाव लडने को तैयार नहीं!जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गूर्जर"काकासा", हरि सिंह चुनाव लडऩे को इच्छुक नहीं!! गुजरे पंचायत राज ओर नगरनिकाय चुनाव नतीजों मे, राजसंमद पंचायत समिति सदस्य चुनाव में 12भाजपा ओर 5काग्रेंस के पंचायत समिति सदस्य जीते हैं।पर प्रधान चुनाव में उलटफेर हो गया। अरविंद सिंह भाजपा से बगावत कर काग्रेंस सहयोग से भाजपा उम्मीदवार को हरा निर्दलीय प्रत्याशी प्रधान चुनाव जीत गये।रेलमगरा पंचायत समिति की 15पंचायतें राजसंमद विधानसभा क्षेत्र में आती हैं ओर उन्हमे काग्रेंस के 4 पंचायत समिति सदस्य ने विजय हासिल की तथा  राजसंमद क्षेत्र के पंचायत समिति काग्रेंस सदस्य आदित्य प्रताप सिंह रेलमगरा प्रधान है। इससें ग्रामीण इलाकों में काग्रेंस का पलाटा भारी हो गया।लेकिन राजसंमद क्षेत्र मे 6 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन मे भाजपा ने बाजीमार 4 भाजपा सदस्य जीत गये।साथ हीभाजपा ने राजसंमद ईलाकी सोहनी देवी गूर्जर को उपजिलाप्रमुख बना, काग्रेंस से हिसाब बराबर कर लिया।

     राजसंमद नगर परिषद चुनाव मे काग्रेंस ने करीब डेढ दशक बाद बहुमत हासिल कर अशोक टांक को सभापति पद पर विजय दिलाने में कामयाबी हासिल की है।राजसंमद नगर परिषद के 45 पार्षद निर्वाचन मे काग्रेंस के 26 ओर भाजपा से 18 तथा एक निर्दलीय पार्षद विजय हुई हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक तकरीबन 8 हजार कुमावत,6 हजार ब्राह्मण,6हजार जैन 5हजार जैन ओर 5 हजार ही मुस्लिम समुदाय मतदाताओं की संख्या आंकी जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में राजपूत, ब्राह्मण, भील मतदाता बहुतायत में है तो रेलमगरा क्षेत्र में जाट। भाजपा ने जाट समुदाय के मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने की कवायद में श्रीमती रतनी देवी जाट को राजसंमद जिला प्रमुख बनाया है।

     भाजपा मे उपचुनाव उम्मीदवार दावेदारों की फेरिस्त लम्बी है।उसमे दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री दीप्ति महेश्वरी, पूर्व सांसद ओम सिंह राठौड़ के पुत्र कर्णवीर सिंह, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पुरोहित,जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कोठारी,रामलाल जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद साभर,  पूर्व प्रधान दिनेश बडाला,पूर्व सभापति अशोक रांका के नाम चर्चा में है। काग्रेंस मे विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, पूर्व प्रधान भगवत सिंह, शांति लाल कोठारी, सुन्दरलाल कुमावत ने दावेदारी पैश की है। 

     भाजपा प्रदेश पर्यवेक्षण केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, कैलाश चौधरी दो दिन पहले राजसंमद आ, भाजपा कार्यालय में ईलाके के भाजपा नेता-पदाधिकारी-जनप्रतिनिधियों से उम्मीदवार बाबत रायशुमारी कर गये।वहीं प्रदेश के तीन काग्रेंस मंत्री शांति धारीवाल, रघु शर्मा, उदयलाल आंजना ओर विधानसभा अध्यक्ष डा.सी.पी.जोशी भी अशोक टांक के सभापति पद ग्रहण समारोह में शिरकत कर गये।काग्रेंस ने तकरीबन एक हफ्ते पहले प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गूर्जर, विगत विधानसभा चुनाव प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी की शदारत मे बकायदा गढबौर चारभुजानाथ मंदिर से चुनाव अभियान का श्री गणेश तक कर दिया।अब सहाड़ा-राजसंमद सीमा के मात्रिकुंण्डिया मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ओर काग्रेंस राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी अजय माकन की अगले हफ्ते बडी आमसभा कराने की तैयारी है।