वसुंधरा राजे की कोई प्रदेश यात्रा नहीं?

News - भूपेन्द्र औझा 

पुत्रवधू श्रीमती नीहारिका अस्पताल आईसीयू में भर्ती?

विधानसभा बजट सत्र में भाग लेगी, अभी कब आना तय नहीं

      भीलवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की पुत्रवधू श्रीमती नीहारिका सिंह बीमारी की वजह से दिल्ली अस्पताल  आईसीयू में भर्ती है। भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह की धर्मपत्नी नीहारिका सिंह की हालत ठीक नहीं है। उनके निकट सूत्रों के हवाले से,पूर्व मुख्यमंत्री राजे उनकी देखभाल मे लगी है तथा बुधवार 10 फरवरीभाजपा विधायक दल की बैठक बाबत जयपुर नहीं आरही है। प्रतिपक्ष भाजपा नेता गुलाब चन्द्र कटारिया को भी तीन दिन पहले वसुंधरा राजे ने स्वयं फोन कर भाजपा विधायक दल बैठक में भाग नहीं ले सकने की वजह बताते हुए,अपने नहीं आने की जानकारी प्रदान की थी।

     पूर्व मंत्री यूनुस खान ने मूझे बताया कि प्रदेश के समाचारपत्र मे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा अपने जन्मदिन से भरतपुर जिले से प्रदेश की यात्रा शुरू करने के समाचार निराधार है। राजे की ऐसी कोई योजना तथा कार्यक्रम नहीं बना है। पूर्व मंत्री खान ने बताया कि उनकी भरतपुर मे इस बाबत यात्रा नहीं हुई तथा समाचार पत्र मे इस संबंध हेतु समाचार आने पर मैने संबंधित समाचारपत्र के वरिष्ठ पत्रकार को खबर के निराधार होने, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अभी कोई भी प्रदेश यात्रा का कार्यक्रम नही होने की जानकारी देदी थी। भाजपा सहित राजनैतिक हल्के में इस समाचार के बाद खासी हलचल पैदा हुए है।

     पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रदेश  विधानसभा बजट सत्र में हिस्सा लेने आने की संभावना जरूर है।लेकिन पुत्रवधू के अस्पताल मे अभी भर्ती होने से आने का दिन तारीख तय नहीं हुआहैं।