पॉन्ड्रिक मंडल भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर समाप्त

सोशल मीडिया का महत्व विषय पर मुख्य वक्ता थे वरिष्ठ पत्रकार सन्नी आत्रेय (एडिटर न्यूइन्डिया ख़बर व प्रदेश अध्यक्ष पीपीआई)

(सन्नी आत्रेय अपने विचार व्यक्त करते हुए

     जयपुर।  दिनांक 21 मार्च 2021 को पॉन्ड्रिक मंडल भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर समाप्त हुआ।  प्रशिक्षण शिविर को जयपुर शहर  उपाध्यक्ष  अजय पारीख, डिप्टी मेयर पुनीत करनावट, सन्नी आत्रेय एडिटर न्यूइन्डिया ख़बर व प्रदेश अध्यक्ष पीपीआई ,अरुणा टाक एवं भाजपा जयपुर शहर से निर्मल शर्मा ने संबोधित किया। सभी आगंतुक वक्ताओं का पॉन्ड्रिक मंडल महामंत्री विनोद कुमार मुदगल एवं अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा ने स्वागत किया।