नजारा

From - भूपेन्द्र औझा

     भीलवाड़ा। राजस्थान में पक्ष-विपक्ष की राजनीति में आजकल अजब नजारा नजर आ रहा। मुखिंया अपने दल के जिस नेता से नाराज, भृगुटीताने खडा है, जनता मे उसकी पौ बाँरहे हो रही है। काग्रेंस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी पार्टी के नेता सचिन पायलट से नाखुश। सचिन पायलट की जगह-जगह काफी संख्या की सभाये हो रही। राहुल गांधी-अजय माकन-अशोक गहलोत-सचिन पायलट आगमन सभा मे मंच के सामने सचिन जिन्दाबाद नारे लग रहे। सचिन पायलट के जन्मदिन पर प्रदेश भर मे बडी संख्या के रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे।

     भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पटरी नहीं बैठ रही। पर वसुंधरा राजे के जयपुर आगमन पर, घर पर भाजपाईयो की भीड जुड रही। वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर भरतपुर डीगं मे भाजपा के आठ सांसद, दो दर्जन से अधिक विधायक, पांच दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक ओर हजारों भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित हो रहे।

     काग्रेंस सूप्रीम प्रियंका गांधी मोबाइल फोन से सचिन पायलट को काग्रेंस प्रदेश प्रभारी अजय माकन के फोन आने पर कल मुख्यमंत्री के साथ बीकानेर-मातृकुंडिया किसान सम्मेलन में जाने का संदेश दे रही, अजय माकन बकायदा फोन कर रहे, काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी सचिन को निवेदन करा रहे। माकन-गहलोत-डोटासरा-पायलट चारो काग्रेस नेताओं के हेलीकॉप्टर मे बैठते हीअजय माकन झटअपने मोबाइल से  सब संग फोटा खिचवा रहे,"हम सब हंसी खुशी चल रहे" का सबको फोटा संदेश भेजवा रहे। लेकिन सभा में सबके सामने मंच पर बगल मे बैठे सचिन पायलट से मुख्यमंत्री नहीं बतिया रहे।

     भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नट्ठा के जयपुर आगमन स्वागत में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपने संग कार मे हवाई अड्डे लेजा रहे, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नट्ठा भी अपने साथ प्रदेशाध्यक्ष पुनिया, पूर्व मुख्यमंत्री राजे का -हाथ खडे कर, हम सब साथ साथ है-का संदेश भिजवा रहे, खाने की एक मेज पर वसुंधरा राजे को अपने साथ खाना खिला रहे। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया अपनी संगठन टीम नेताओं को वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर भरतपुर डीगं नहीं भेज रहे। कौन किस से खुश-कौन किस के साथ?हम सब देख रहे!