सुजानगढ मे काग्रेंस की शान

 Report - भूपेन्द्र औझा  

किसानों की पिटाई चर्चा में?

     भीलवाड़ा। खबर से पहले मै एक सही बात बताना चाहता हूँ। काग्रेंस के मैरे निकट मित्र मुझे संघ भाजपाई कहने से नहीं थकते! जबकि हकीकत में मै न भाजपा प्रेमी ओर नहीं काग्रेंस समर्थक! मैरे समाचार लेखन में, राजनीति-चुनाव-नेताओं की अन्दर खाने कवायद ओर क्षेत्र में चल रही बयार को जान, समझ कर ही मैरे खबरों का लेखन करना मूल आधार रहता है। बाकी सब नेता-मित्रों की बाते बकवास! अब खबर!

     सुजानगढ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल अपने पिछले विधानसभा चुनाव नतीजे से पार जायेंगे, कि नहीं? की सुजानगढ विधानसभा ईलाके मे चर्चा है। आप माने या न माने? काग्रेंस उम्मीदवार मनोज मेघवाल उपचुनाव में खासी बढत बनाये है। भाजपा, काग्रेंस उम्मीदवार के पिताश्री दिवंगत मास्टर भंवरलाल मेघवाल के एम कार्ड, मेघवाल+ मुस्लिम को भेदने मे असफल रही हैं।रही सही कसर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उम्मीदवार सीताराम नायक ने पूरी कर दी।यहां भाजपा के मजबूत आधार नायक समुदाय मतो में आरएलडी उम्मीदवार सीताराम नायक सेधमार रहे है।ऊपर से ईलाके के जाट नेता सुजानगढ पूर्व प्रधान पूसाराम गोदरा का खुलकर काग्रेंस प्रत्याशी के पक्ष मे आना रहा है। पूसाराम गोदरा  की जाट समुदाय में खासी पकड है। सुजानगढ मे निर्णायक जाट मतदाता, सुजानगढ तथा बीदासर पंचायतों मे काग्रेंस उम्मीदवार के समर्थन में लामबंद हो रहे है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  दिवंगत मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल से काफी समय से नाराज चल रहे पूर्व प्रधान पूसाराम गोदरा की काग्रेंस प्रत्याशी मनोज मेघवाल से करीब दो माह पहले दोस्ती की कवायद की थी।वह उपचुनाव में असरकार सिध्द हो रही हैं।

     सुजानगढ शहर की नगर परिषद के काग्रेंस पूर्व चेयरमैन सिकंदर खिलजी की पाकसाफ एवम सभी तबकों से मिलनसार रहने की छवि का भी काग्रेंस को खासा फायदा मिल रहा।बावजूद इसके कि, भाजपा आलानेता अपने चुनाव सभा संबोधन में पूर्व चेयरमैन सिकंदर खिलजी को दागदार बताने से नहीं चुक रहे।इससे भी शहर के मतदाताओं मे भाजपा को लाभ कम-नुकसान ज्यादा हो गया।  अब चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा इससे उबरने की मशक्कत कर रही कि,कल सोमवार को सुजानगढ मे सौ दिनो से अधिक समय से केन्द्र सरकार के तीन कृषि बिलो के खिलाफ धरने पर बैठी किसान महापंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा भाजपा की सभा मे आये केन्द्रीय मंत्रियों को ज्ञापन देने जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं का रोकना-किसान प्रतिनिधि मंडल के नाराज हो लौटते समय सभा मे सबसे पीछे खडे हो काले झंडे दिखाने की कवायद पर भाजपाईयो द्वारा पिटाई ने "आग मे घी का काम" किया है। 

     नतीजे मे किसान महापंचायत नेताओं ने भाजपा के चार भाजपा नेताओं पार्षद रिछपाल, रामनिवास, विजेंद्रपाल, कुदंनमल पुनिया ओर अन्य लोगों के खिलाफ नामजद पुलिस थाने में रपट दर्ज कराई है। प्रदेशिक टीवी समाचार चैनल ओर सोंशल मीडिया पर किसानों की भाजपाइयों द्वारा पिटाई के समाचार सोमवार को ही प्रसारित हो गये। इससे किसानों मे ओर नाराजगी पनपी?आप सोच रहे होगे कि मै वायस होकर केवल भाजपा की गलतियों-कमियों को ही बता रहा हूँ।पर सच मे, सुजानगढ-बीदासर पंचायत समिति के तकरीबन तीन दर्जन गांवों में कई अंजान, गैर राजनैतिक व्यक्तियो से मैरे मोबाइल फोन से बातचीत कर सुजानगढ विधानसभा उपचुनाव के हालचाल-बयार को जानने की मशक्कत मे यह सच्चाई सामने आई हैं।

     सुजानगढ विधानसभा क्षेत्र का चुरु जिला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया का गृह जिला (सादुलपुर) ओर भाजपा प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड़ की राजनैतिक कर्मभूमि है। भाजपा के भरोसेमंद आलासूत्रो के मुताबिक, राजेन्द्र राठौड़ का बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल को अपना समर्थन था। भाजपा आलानेता गुलाब चन्द्र कटारिया के राजसंमद की केलवा पंचायत सभा मे महाराणा प्रताप के संबंध में कहे कथित शब्दों का वीडियो सुजानगढ के गांवों तक पहुंच गया।वह राजपूत करणी सेना को विरोध में खडा कर रहा।वैसे सुजानगढ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बाबत दावेदारों की फेरिस्त मे बीदासर भाजपा प्रधान संतोष मेघवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एल.भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष वासूदेव चावला, रिटायर्ड आईएएस अफसर राजेन्द्र नायक, परिषद पूर्व प्रतिपक्ष भाजपा नेता गणेश मंडावलिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विजय चौहान की भी प्रमुख दावेदारी थी।

     भाजपा के आलासूत्रो के मुताबिक,इन्हें सभी दावेदारों ने उपचुनाव तारीख ईलान से काफी पहले भाजपा प्रदेश नेतृत्व को आगाह किया था कि, जब जब सुजानगढ विधानसभा चुनाव मे भाजपा ने चेहरा बदला है,तब तब वह चुनाव जीती हैं?इस दफे भी उपचुनाव में हम मे से किसी भी नये चेहरे को मौका दे।हम सब मिलकर एकजुट हो उपचुनाव में भाजपा की नैय्या पार लगा देगे?लेकिन भाजपा नेतृत्व ने फिर खेमाराम मेघवाल को उम्मीदवार घोषित किया।भाजपा मे अब यह सब राजनैतिक मशक्कत उपचुनाव में रंगत दिखा,पार्टी को नुकसान पहुंचा रही हैं।