देश के सबसे युवा सांसद रहे पूर्व सासंद हेमेन्द्र सिंह का आज दोपहर देवलोक गमन हो गया

News from - भूपेन्द्र औझा  

जयपुर आरयूएचएस मे बीते एक पखवाड़े से ईलाज चल रहा था

मंगलवार को बनेडा कोविड प्रोटोकॉल से हेमेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जायेगा

     भीलवाड़ा। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सासंद हेमेन्द्र सिंह का आज सोमवार दोपहर बाद जयपुर आरयूएचएस मे देवलोक गमन हो गया। आज सोमवार सुबह अचानक हेमेन्द्र सिंह का आँक्सीजन लेवल डाउन होने लग गया था और हालत नाजुक होने पर उन्होंने वेटिलेटर पर लिया गया था। हेमेन्द्र सिंह के निकट परिवार जनो ने जानकारी दी है कि बनेडा दरबार हेमेन्द्र सिंह का कल मंगलवार को कोविड प्रोटोकॉल से बनेडा अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

     बनेडा दरबार हेमेन्द्र सिंह अपनी 25 वर्ष से कुछ दिन ज्यादा उम्र मे ही भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सासंद का चुनाव जीत देश मे सबसे युवा सासंद बने थे। उनका यह रिकॉर्ड  अभी भी बरकरार है। इसके बाद भी हेमेन्द्र सिंह 90 के दशक में दूसरी बार भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सासंद निर्वाचित हुए थे।

     मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और काग्रेंस आलानेता धर्मेंद्र राठौड़ जयपुर आरयूएचएस से हेमेन्द्र सिंह के स्वास्थ्य की बराबर जानकारी ले रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हेमेन्द्र सिंह को ईलाज के लिए जयपुर आरयूएचएस मे भर्ती कराने पर दिल्ली से उनके सुपुत्र गोपाल सिंह तथा चिकित्सको से स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की थी। प्रभु से प्रार्थना, दिवंगत हेमेन्द्र सिंह जी को मौक्षधाम प्रदान करे.