एक-दूसरे के देशों में अपने राजदूत बहाल करने को राजी हुए अमेरिका और रूस

     बुधवार को जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर बैठक हुई। इस बैठक का एक सबसे बड़ा सफल नतीजा यह रहा कि अब दोनों देशों ने अपने राजदूतों को उनके पदों पर वापस भेजने पर सहमति जताई है। इसके अलावा परमाणु हथियारों को सीमित करने वाले दोनों देशों के बीच आखिरी संधि को बदलने के लिए बातचीत शुरू करने पर भी सहमति बन गई है। 

     पुतिन ने कहा कि वार्ता के दौरान कोई कटुता नहीं थी जो उम्मीद से कम समय में खत्म हो गई। दोनों पक्षों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक चार से पांच घंटे चलेगी लेकिन दोनों नेताओं के बीच बैठक तीन घंटे से भी कम समय चली। इसमें प्रारंभिक बैठक शामिल थी जिसमें दोनों राष्ट्रपति और दोनों के शीर्ष सहयोगी थे।