काग्रेंस जिलाध्यक्ष मनोनयन बाबत जिले के आला काग्रेंस नेताओं से दावेदारों के नाम आमंत्रित

News from - भूपेन्द्र औझा 

काग्रेंस संगठन जिला प्रभारी को तीन दिन मे पीसीसी को जिलाध्यक्ष दावेदारों के नामो की सूची सौपने के निर्देश?

      भीलवाड़ा। प्रदेश में तकरीबन एक साल से भंग पडे काग्रेंस जिलाध्यक्ष के शीघ्र मनोनयन होने के पुख्ता संकेत मिले है। विश्वास योग्य आला सूत्रों ने बताया,काग्रेंस प्रदेश संगठन ने सभी काग्रेंस जिला प्रभारी को तीन दिन में अपने हल्के के आला काग्रेंस नेताओ से काग्रेंस जिलाध्यक्ष दावेदारों नामो की अनुशंसा हांसिल कर काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को देने के निर्देश दिए हैं।उसमे  जिला प्रभारी संगठन को दिये प्रफोर्मे मे बकायदा अनुशंसा करनेवाले काग्रेंस नेता ओर जिलाध्यक्ष दावेदार का काग्रेंस  पार्टी से संबंधित एवम राजनैतिक पूरा लेखाजोखा भर कर देना होगा।

     काग्रेस के आला भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश काग्रेंस अध्यक्ष एवम संगठन ने जिलाध्यक्षो के मनोनयन की मशक्कत शुरू कर दी है।उम्मीद है कि गुटबाजी मे फँसी काग्रेस मे अब कोई नया बखैड़ा खड़ा नहीं हुआ तो, एक पखवाड़े मे प्रदेश में काग्रेंस जिलाध्यक्षो का मनोनयन होने के संकेत है। पीसीसी ने सभी काग्रेंस प्रभारी को एक प्रफोर्मा देकर, आगामी तीन दिनो मे अपने प्रभार के जिले के आलानेता से मिलकर एवम आमंत्रित कर, काग्रेंस जिलाध्यक्ष दावेदारों के नाम की अनुशंसा प्राप्त करने के निर्देश दे दिये हैं। 

     प्रफोर्मे मे जिलाध्यक्ष दावेदार की अनुशंसा करनेवाले नेता का नाम, पद ओर  जिलाध्यक्ष दावेदार का पूरा बायोडेटा तक प्राप्त कर प्रफोर्मे मे तैयारी करने की पीसीसी नेतृत्व ने हिदायत दी हैं।प्रभारी तीन मे यह सारी मशक्कत कर काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को प्रफोर्मे मे जिलाध्यक्ष दावेदारों की अनुशंसा सूची सौपनी है।काग्रेंस संगठन योजना मुताबिक सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले हफ्ते काग्रेंस प्रदेश सत्ता-संगठन नेतृत्व  जिलो के आलानेता द्वारा की जिलाध्यक्ष  अनुशंसाओ पर विचार विमर्श कर, काग्रेंस प्रदेश प्रभारी अजय माकन को काग्रेंस जिलाध्यक्षौ का पैनल भेजने तथा पार्टी हाईकमान से मंजूरी का ठप्पा लगाने की मंशा है।