बट वृक्ष के लिए बरगद का पौधा लगाकर डॉ.पूनम सिंह ने महिलाओं के साथ की बट-सावित्री पूजा

News from - अरविंद चित्रांश

     आजमगढ़ (पूर्वांचल)! वट-सावित्री पूजा, सुहाग के पर्व पर बरगद के पेड़ को बहुत ही श्रद्धा और साज श्रृंगार के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण और सुहाग पर्व के रूप में सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है. इस अवसर पर आज बट वृक्ष के लिए बरगद का पौधा लगाकर डॉ पूनम सिंह ने महिलाओं के साथ अरविंद चित्रांश के सहयोग से बट सावित्री की पूजा। 

     आजमगढ़ निवासी पूर्वांचल के लोककला व प्रकृति और पर्यावरण संरक्षक अरविंद चित्रांश ने कहा कि तमसा परिवार की महिला प्रभारी, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष डॉ.पूनम सिंह ने सुहागिन महिलाओं दुर्गावती यादव, शशि मौर्या, मनीषा मौर्या, रिया सिंह, विभा सिंह, रिंकी श्रीवास्तव आदि लोगों के साथ बरगद का पौधा लगाने के बाद बट सावित्री की पूजा और आरती करते हुए, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली. डा.पूनम सिंह ने कहा कि केवल कह देना और सिर्फ पौधा लगा देने से ही, पौधों का संरक्षण नहीं हो पाएगा। 

     उसके लिए पौधा लगाना होगा और उसको पानी देते हुए सुरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा। तभी बट-सावित्री व्रत, सुहाग पर्व का मतलब सिद्ध होगा। आज के दिन महिलाएं सज-सवंर कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं. मुरारी यादव ने इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं को इवेंट डायरेक्टर तमसा परिवार के अरविंद चित्रांश, अभिनव सिंह, शेखर दुबे, राघव सिंह आदि के साथ मास्क का वितरण किया।