एक दिवसीय उपवास के बाद PM और CM का पुतला फूंका गया

News from - रवि आनंद  (Senior Journalist)   

     देश सहित राज्य में कोरोना वायरस से लाखों लोगो की जान चल गयी तथा इस कोरोना महामारी में जनता की मदद कर रहे और सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव इसी कारण वश पप्पू यादव को सरकार जेल में डालने का काम किया। अपने नेता पूर्व सांसद पप्पू यादव की अविलम्ब रिहाई एंव कोरोना वायरस से जनता को सुरक्षित रखने के लिए समुचित व्यवस्था के लिए जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक का आज 10 बजे से 2 बजे तक, बाढ संगठन द्वारा उपवास किया गया तथा जाप पार्टी मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विमल महतो ने सरकार से  मांग किया  की कोरोना वायरस की जाँच एंव टीकाकरण में तेजी लाया जाए. कोरोना पीड़ित मरीजों का मुफ्त इलाज हो. कोरोना से मरने वाले व्यक्ति की आर्थिक मदद जल्द से जल्द की  जाए तथा गरीबों के मसीहा पूर्व सांसद पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

     इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने की, वहीं संचालन युवाशक्ति जिला अध्यक्ष अजय यादव ने किया। कार्यक्रम छात्र अध्यक्ष नितिश कुमार, युवा परिषद अध्यक्ष पिंटु यादव, ए के सिंह प्रदेश महा सचिव मजदूर संघ, राजकुमार यादव प्रदेश सचिव मजदूर संघ, मोकामा नगर अध्यक्ष जयराम प्रसाद  सनोज दास, जिला महासचिव रविकांत, जाप नेता तरून यादव ,सभी प्रखण्ड अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपवास कार्यक्रम में भाग लिया। उपवास के बाद बाढ संगठन के साथियों द्वारा पप्पू यादव की गिरफ्तारी एंव सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध CM और PM का पुतला फूंका।