जंतर-मंतर पर सत्याग्रह शुरू करने से पहले ही किसानों को किया गिरफ्तार

     स्थान को लेकर जंतर-मंतर पर दुसरे दिन सत्याग्रह शूरू करनें से पहले ही किसानो को किया गिरफ्तार  - रामपाल जाट (राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान महापंचायत)

     रामपाल जाट (राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान महापंचायत) ने बताया कि दूसरे दिन किसान सत्याग्रह करनें के लिए मेट्रो ट्रेन से जंतर-मंतर के लिए पहुंचे तों, पास ही में पटेल चौक मैट्रो स्टेशन से ही किसानों को गिरफ्तार कर बस में बिठा कर, संसद थाना में लेकर आ गये। भारतीय नागरिक को सत्याग्रह करने का संवैधानिक अधिकार है परन्तु सरकार द्वारा भी सत्याग्रह करने के संवैधानिक अधिकार को भी बल पूर्वक दबाया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि हम सब किसान भाई शांति पूर्वक अपनी मांगो को लेकर सत्याग्रह करने आये हैं. हमारी मूलभूत मांग है - किसान महापंचायत द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग व तीनों कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए जंतर-मंतर पर आंदोलन शूरू करने के लिए 19 मार्च 2021 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया। जिसके बाद भी दिनांक 5 जुलाई तक जंतर-मंतर पर आन्दोलन के लिए स्थान की अनुमति नहीं दी गई। उसके उपरांत भी किसानों द्वारा जंतर-मंतर पर पहुंच कर स्थान की अनुमति के लिए सत्याग्रह आंदोलन शूरू करनें से पहले ही दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को गिरफ्तार किया गया। 

कोविड -19 की गाइडलाइन कारण अधिक संख्या में किसानों नहीं बुलाया गया।

     गिरफ्तार सत्याग्रही हरियाणा प्रदेश से मनोज सोराण गुड़गांव, सत्यनारायण नेहरा खाप प्रधान, दिल्ली प्रदेश से सतीश नम्बरदार , सुरेश छिल्लर, राजस्थान प्रदेश से चेतना नन्द स्वामी अध्यक्ष वर्ग चेतना सीकर, अकबर खान मेवाती, रतन खोखर प्रदेश मंत्री, रामेश्वर प्रसाद चौधरी प्रदेशाध्यक्ष युवा किसान महापंचायत, बत्तीलाल बैरवा प्रदेश मंत्री, नन्दलाल मीणा जिला महामंत्री जयपुर, रामधन गुर्जर अध्यक्ष जयपुर, जालूराम डोडवाडिया फूलेरा अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण मीणा उपाध्यक्ष दूदू, कृष्ण कुमार स्वामी कोटपुतली सदस्य, हनुमान बिजारणियां।